PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी – RGH NEWS
देश

PM मोदी और CM योगी को जान से मारने की धमकी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली हैं। मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरी धमकी ई-मेल के जरिये भेजी गई हैं जिसमे कई और विशिष्ट लोगो को मारने की बात कही गई है।

शुरुआती जांच में पता चला हैं की यह धमकी एक न्यूज चैनल के वित्त प्रमुख को मेल से भेजी गई। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस से साझा की। नोएडा के सेक्टर -20 पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

दावा किया कि पुलिस इस मामले के काफी नजदीक पहुंच गई है, जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। पुलिस को शक है कि किसी साइको या प्रेम में विफल रहे व्यक्ति ने इस तरह की मेल किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। साइबर टीम भी इस केस पर काम कर रही

Related Articles

Back to top button