Plane Crashes In Philadelphia: एक और बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरने के 30 सेकंड के अंदर क्रैश हुआ विमान, इतने लोगों मौतों की आशंका... – RGH NEWS
देश

Plane Crashes In Philadelphia: एक और बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरने के 30 सेकंड के अंदर क्रैश हुआ विमान, इतने लोगों मौतों की आशंका…

Plane Crashes In Philadelphiaअमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक विमान हादसे का शिकार होकर कई घरों से टकराया है। शहर के अंदर हुए विमान हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विमान के गिरने के बाद आग का गोला दिखाई दे रहा है। कारें और घर जल रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघीय विमान प्रशासन (FAA) ने बताया कि यह एक छोटा लीयरजेट 55 कार्यकारी विमान था, जिसमें छह लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद ही हादसे का शिकार हो गया।

आबादी वाले इलाके में गिरा विमान

विमान शहर के घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहां पर दुकानें और व्यस्त सड़कें थीं। ये हादसा वॉशिंगटन डीसी में हुए प्लेन क्रैश के ठीक दो दिन बाद हुआ है, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। एफएए ने बताया कि विमान ने पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह मिसौरी के लिए जा रहा था। बयान में कहा गया है कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ मिलकर हादसे की जांच करेगा।

Plane Crashes In Philadelphiaअमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने कहा कि विमान में कथित तौर पर छह लोग सवार थे। हताहतों की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 6:30 बजे हुआ। स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह घटना उत्तर पूर्व फिलाडेल्फिया के रूजवेल्ट मॉल के पास हुई।

Related Articles

Back to top button