देश

Plane Crash: 132 लोगों को ले जा रहा बोइंग प्लेन पहाड़ियों में क्रैश, चौका देगा यह वीडियो…

Plane Crash in China: बीजिंग, रायटर्स। पड़ोसी देश चीन में बड़ा विमान हादसा हुआ है।

दक्षिण चीन में एक जेट बोइंग 737 प्लेन हादसे का शिकार हो गया है।

हादसे के वक्त प्लेन में 132 लोग सवार थे।

हालांकि, हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं इसका पता अभी नहीं चल सका है।

ये प्लेन चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का था।

बोइंग 737 ने कुनमिंग से गुआनझोउ के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन गुआंग्शी की पहाड़ियों में प्लेन हादसे का शिकार हो गया। हादसे की वजह से पहाड़ी में आग लग गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया ने हादसे की जानकारी दी है। विमान में 123 यात्री जबकि बाकी लोग क्रू मेंबर्स थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button