Up और पंजाब पुलिस की खालिस्तान समर्थक आतंकी से मुठभेड़, इतने आतंकवादी हुए ढेर, दो AK-47 भी हुए बरामद – RGH NEWS
देश

Up और पंजाब पुलिस की खालिस्तान समर्थक आतंकी से मुठभेड़, इतने आतंकवादी हुए ढेर, दो AK-47 भी हुए बरामद

Pilibhit Encounter:  पीलीभीत में आज सुबह खालिस्तानी आतंकियों से UP और पंजाब पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई फायरिंग में तीनों आतंकियों को गोलियां लगीं। तीनों आतंकी पंजाब के ग्रेनेड अटैक में शामिल थे। पूरनपुर इलाके की बड़ी नहर पर इन तीनों आतंकियों से मुठभेड़ हुई है।

तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। तीनों मृृतक आतंकी गुरुदासपुर के ही रहने वाले हैं। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की गोली से दो सिपाही घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया कराया है।

मुठभेड़ में दो सिपाही भी हुए घायल

आतंकियों की गोली से एसओजी के सिपाही शहनवाज व माधोटांडा थाने के सिपाही सुमित कुमार घायल हो गए। इसी बीच पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें तीनों आतंकी घायल हो गए। घायल आतंकियों के कब्जे से दो एके 47, दो विदेशी पिस्टल और बाइक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। तीनों आतंकियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। मामले की सूचना पाकर सीएमओ डॉक्टर आलोक कुमार मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंच गए। उन्होंने तीनों आतंकियों को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button