बिजनेस

PF Interest Rate 2025:EPFO के सदस्यों के लिए जरूरी खबर, प्रॉविडेंट फंड पर आज बढ़ सकता है ब्याज दर..

PF Interest Rate 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही प्रॉविडेंट फंड (PF) पर मिलने वाला ब्याज दर तय करेगा। EPFO की 237वीं केंद्रीय न्यासी बोर्ड (Central Board of Trustees) की बैठक आज यानी शुक्रवार 28 फरवरी 2025 को होने जा रही है।

 

इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे। बैठक में नियोक्ता संगठनों, ट्रेड यूनियनों, केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए PF ब्याज दर तय किया जाएगा।

 

EPF ब्याज दर: क्या उम्मीद की जा सकती है?

मौजूदा ब्याज दर: 8.25% (2023-24)

उम्मीद: एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल भी इंटरेस्ट रेट 8.25% पर ही बनी रह सकती है।

कर्मचारियों की उम्मीद: कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि PF पर मिलने वाला ब्याज बढ़े, लेकिन ऐसी संभावना कम है।

EPF के फायदे

सेविंग और सिक्योरिटी: EPF एक सरकारी गारंटी वाली योजना है, जो कर्मचारियों को रिटायरमेंट के लिए बचत करने में मदद करती है।

टैक्स फ्री इंटरेस्ट: EPF पर मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री होता है (एक निर्धारित सीमा तक)।

हाई इंटरेस्ट और स्टेबल रिटर्न: EPF अन्य फिक्स्ड-इनकम स्कीम की तुलना में बेहतर रिटर्न देता है।

आपातकालीन वित्तीय सहायता: चिकित्सा आपातकाल, शिक्षा, या घर खरीदने जैसी जरूरतों के लिए PF से आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) की जा सकती है।

EPF इंटरेस्ट का कर्मचारियों पर प्रभाव

कर्मचारी का योगदान: कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) का 12% हिस्सा PF अकाउंट में जाता है।

नियोक्ता का योगदान: नियोक्ता भी 12% योगदान करता है, जिसमें से 3.67% EPF में और 8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है।

पिछले सालों में EPF ब्याज दरें

PF Interest Rate 2025EPFO हर साल वित्त मंत्रालय से परामर्श करके EPF की ब्याज दर तय करता है। पिछले 15 सालों में EPF ब्याज दरें इस प्रकार रही हैं: रही

Related Articles

Back to top button