Petrol Price Hike India: प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपये लीटर हुआ महंगा; इंडस्ट्रियल डीजल में ₹22 की बढ़ोतरी... आज से नई दरें लागू – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Price Hike India: प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपये लीटर हुआ महंगा; इंडस्ट्रियल डीजल में ₹22 की बढ़ोतरी… आज से नई दरें लागू

Petrol Price Hike India देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 20 मार्च 2026 से नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिसके तहत विभिन्न ऑयल कंपनियों के प्रीमियम फ्यूल महंगे हो गए हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ‘XP95’ पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर प्रीमियम पेट्रोल के दाम अब 113.77 रुपए हो गए हैं।

इंडस्ट्रियल डीजल के दाम में 22 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसे ₹87.67 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर कर दिया है। माना जा रहा है कि इस बढ़ोतरी से औद्योगिक सेक्टर, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट कॉस्ट पर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई बढ़ने की आशंका है।

 

रेगुलर पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल साधारण पेट्रोल (रेगुलर पेट्रोल) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनियों द्वारा प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय पर की गई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इससे आने वाले समय में ईंधन की कीमतों पर और असर पड़ सकता है।

 

read more Income Tax Rules 2026 Notified: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे Income Tax से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

 

भारत के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा है कि पेट्रोल और डीज़ल का प्राइस डीरेगुलेट हो गया है। अभी पेट्रोल और डीजल का प्राइस नहीं बढ़ा है। सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल का प्राइस बढ़ा है। शर्मा ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल, कुल पेट्रोल का मुश्किल से 2-4 प्रतिशत ही है।

 

इंडस्ट्रियल डीजल भी जोरदार महंगा

Petrol Price Hike Indiaकंपनियों के ताजा फैसले के बाद इंडस्ट्रियल डीजल की कीमतों में 22.02 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है।

Related Articles

Back to top button