Petrol Diesel Rate Today : कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट! – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Diesel Rate Today : कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट!

Petrol Diesel Rate Today 19 जून को पूरे भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर रहीं। हालांक‍ि अमेर‍िका और ईरान के बीच शांत‍ि समझौता होने के बावजूद शिपिंग रूट में रुकावटों के कारण ग्लोबल क्रूड मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है। लेक‍िन भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम 25 मई से स्थिर हैं, जब सरकारी ईंधन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

 

पेट्रोल डीजल के भाव

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत ₹95.20 प्रति लीटर है। मुंबई में कीमतें ज्‍यादा हैं, जहां पेट्रोल ₹111.18 प्रति लीटर और डीजल लगभग ₹97.83 प्रति लीटर बिक रहा है। बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें अभी भी ₹100 प्रति लीटर से ज्‍यादा हैं, जबकि डीजल की कीमत ₹100 से कम है। यह भी पढ़ें : होर्मुज खुलते ही मिली गुड न्यूज, LPG का बैकलॉग घटकर 3.1 दिन हुआ, जानिए आम जनता को क्या होगा फायदा?

 

Read more EPFO New Update: EPFO उपयोगकर्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब OTP नहीं सिर्फ चेहरा दिखाकर एक्टिव करें UAN, यहां जानें प्रोसेस

 

आज पेट्रोल का भाव

नई दिल्ली ₹102.12 कोलकाता ₹113.51 मुंबई ₹111.18 चेन्नई ₹107.77 गुरुग्राम ₹103.17 नोएडा ₹102.12 बेंगलुरु ₹110.93 भुवनेश्वर ₹108.81 चंडीगढ़ ₹101.54 हैदराबाद ₹115.73 जयपुर ₹112.66 लखनऊ ₹101.89 पटना ₹113.46 तिरुवनंतपुरम ₹115.49

 

डीजल की कीमत

 

नई दिल्ली ₹95.20, कोलकाता ₹99.82, मुंबई ₹97.83, चेन्नई ₹99.55 , गुड़गांव ₹95.83, नोएडा ₹95.56, बैंगलोर ₹98.80, भुवनेश्वर ₹100.52, चंडीगढ़ ₹89.47, हैदराबाद ₹103.82, जयपुर ₹97.78, लखनऊ ₹95.36, पटना ₹99.47 , तिरुवनंतपुरम ₹104.40,

 

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

Petrol Diesel Rate Today पेट्रोल पंप पर मिलने वाले ईंधन की कीमतें कई ग्लोबल, आर्थिक और घरेलू कारकों से तय होती हैं। इनमें सबसे अहम है कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की अंतरराष्ट्रीय कीमत। यह पेट्रोल और डीजल, दोनों के लिए मुख्य कच्चा माल है और ग्राहकों को आखिर में जो कीमत चुकानी पड़ती है, उस पर इसका सबसे ज़्यादा असर पड़ता है। रुपये और डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट भी एक अहम कारक है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्‍यादातर कच्चा तेल आयात करता है। जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो कच्चा तेल खरीदने की लागत बढ़ जाती है, जिससे सीधे तौर पर ईंधन की खुदरा कीमतें बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button