Petrol Diesel Rate: आने वाले दिनों में 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आपके शहर में आज का ताजा रेट? – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Diesel Rate: आने वाले दिनों में 10 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आपके शहर में आज का ताजा रेट?

Petrol Diesel Rate आज रविवार 17 मई को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दाम अपने पुराने स्तर पर बने हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधनों की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। आज कीमतों में स्थिरता से फिलहाल उपभोक्ताों को थोड़ी राहत मिली है।

 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं नए रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Rate Today) हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। यह काम ऑयल मार्केटिंग कंपनियां करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) और अन्य आर्थिक कारकों के आधार पर ईंधन के दाम तय होते हैं। इसी वजह से रोजाना हल्का बदलाव देखने को मिलता है।

 

read more Raigarh News : मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

 

 

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Rate) अलग-अलग हैं। दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.64 रुपये और डीजल 93.14 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 103.90 रुपये और डीजल 95.47 रुपये रुपये प्रति लीटर बिक रही है। वहीं हैदराबाद और पटना जैसे शहरों में भी कीमतें 100 रुपये के आसपास या उससे ऊपर बनी हुई हैं।

के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट

शहर पेट्रोल का रेट (₹ प्रति लीटर) डीजल का रेट (₹ प्रति लीटर)
नई दिल्ली ₹ 97.77 ₹ 90.67
मुंबई ₹ 106.64 ₹ 93.14
कोलकाता ₹ 108.74 ₹ 95.13
चेन्नई ₹ 103.90 ₹ 95.47
गुरुग्राम ₹ 98.29 ₹ 90.77
नोएडा ₹ 98.04 ₹ 91.31
बेंगलुरू ₹ 106.17 ₹ 94.10
भुवनेश्वर ₹ 104.75 ₹ 96.11
चंडीगढ़ ₹ 97.27 ₹ 85.25
हैदराबाद ₹ 110.89 ₹ 98.96
जयपुर ₹ 108.19 ₹ 93.43
लखनऊ ₹ 97.58 ₹ 90.87
पटना ₹ 108.55 ₹ 94.63

 

 

Related Articles

Back to top button