बिजनेस

Petrol-Diesel Prices Today: क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? पेट्रोलियम मंत्री ने दिया बड़ा बयान…

Petrol-Diesel Prices Today जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हो सकती हैं, इसके बारे में पेट्रालियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिए हैं. उन्होंने गुरुवार को कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें अगले दो से तीन महीने तक मौजूदा स्तर पर बनी रहती हैं तो भारत के पास पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की गुंजाइश है. उन्होंने कहा कि भारत अलग-अलग देशों से कच्चा तेल मंगाने की कोशिश कर रहा है.

मंत्री ने कहा, जैसे-जैसे सप्लाई के नए स्रोत जुड़ेंगे, तेल की कीमतें नीचे आएंगी. हमारे पास काफी तेल मौजूद है. उन्होंने बताया कि ऊर्जा सुरक्षा के लिए भारत पहले से ज्यादा देशों से तेल खरीदने की नीति पर काम कर रहा है.

40 देशों से भारत खरीदता है कच्चा तेल

पुरी ने बताया कि भारत ने कच्चे तेल के आयात का नेटवर्क पहले के मुकाबले बड़ा कर लिया है. भारत अब 27 की जगह 40 देशों से तेल मंगाता है. तेल मार्केट में 16% की ग्रोथ भारत से आई है और कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि ये 25% तक जा सकती है.

 

रूस से अगर सप्लाई बंद हुई तो सबको होगी परेशानी

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका द्वारा सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की धमकी पर पुरी ने कहा, रूस दुनिया के कुल तेल उत्पादन का 10% हिस्सा देता है. हमारे आंकड़े बताते हैं कि अगर रूस बाहर होता तो तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल तक चली जाती. तुर्की, चीन, ब्राज़ील और यहां तक कि यूरोपियन यूनियन ने भी रूस से तेल और गैस खरीदी है.

 

Read more Cg Current News: छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में जुड़ा नया अध्याय : मुख्यमंत्री ने मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

 

 

Petrol-Diesel Prices Todayपिछले हफ्ते मंत्री ने कहा था कि रूस से लगातार कच्चा तेल खरीदने से ग्लोबल एनर्जी कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिली है, नहीं तो रूस से तेल आयात बंद होने पर कच्चे तेल की कीमत 120-130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाती.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button