Petrol Diesel Price Today : लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, राहत महसूस कर रहे उपभोक्‍ता – RGH NEWS
देश

Petrol Diesel Price Today : लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, राहत महसूस कर रहे उपभोक्‍ता

Petrol Diesel Price Today: 22 मार्च से शुरू हुई पेट्रो कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने लगी है। हालांकि, शनिवार को लगातार तीसरे दिन दाम नहीं बढ़ने से उपभोक्‍ता काफी राहत महसूस कर रहे हैं।शनिवार को भी भी मुरादाबाद में पेट्रोल-डीजल बुधवार के रेट पर ही बिक रहा है। बीते 19 दिन में यह पांचवां मौका है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमताें में बढ़ोतरी नहीं की।

9.95 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी

अन्‍य 14 दिन में बढ़ोतरी के चलते जिले में 22 मार्च से अब तक पेट्रोल की कीमत में 9.95 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है तो वहीं डीजल का भाव 10.00 रुपये बढ़ चुका है। शनिवार को मुरादाबाद में पेट्रोल की कीमत 105.77 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल की कीमत 97.33 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल की बढ़ती कीमतों से मालाभाड़े में बढ़ोतरी हो रही है और इसका असर, हर चीज पर दिख रहा है।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों

रूस-यूूूूूक्रेन युद्ध है बड़ा कारण: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का बड़ा कारण रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युुद्ध है। इसके चलते अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतें काफी ज्‍यादा बढ़ गई हैं। हाल फिलहाल में कच्‍चे तेल की कीमतें घटती हुई दिखाई नहीं दे रही हैं। तेल कंपनियां जिस हिसाब से पेट्रो कीमतों में इजाफा कर रही है। ऐसे में उपभोक्‍ताओं को अभी कोई राहत मिलने के आसाार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, तीन दिन से पेट्रो कीमतों बढ़ोतरी न होने से उपभोक्‍ताओं ने कुछ राहत की सांस तो जरूर ली है।

पेट्रोलियम कंपनियां सुबह पेट्राेल और डीजल के दाम निर्धारित

ताे इसलिए बढ़ते जा रहे दाम: दरअसल में पेट्रोलियम कंपनियां सुबह पेट्राेल और डीजल के दाम निर्धारित करती हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि का दाम टैक्स जोड़कर तय किया जाता है। जो इतने ज्यादा है कि उनके लगते ही पेट्रोलियम पदार्थों का दाम सीधे दो गुना हो जाता है। जानकारों की मानें तो पेट्रोलियम पदार्थो का दाम तभी नीचे आ सकता हैै जब उस पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाए। लेकिन ये इतना आसान नहीं है। जिसके चलते महंगाई की मार जनता को झेलनी होगी।

Related Articles

Back to top button