बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: आज ईंधन के दाम में बड़ी राहत, पेट्रोल 82 और डीजल 80 रुपए लीटर, जाने आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price Today भारत में पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के अनुसार रोजाना नया रेट जारी किया जाता है। महंगाई के इस दौर में तेजी से बढ़ते ईंधन के दाम को लेकर आम जनता बेहद परेशान है। ऐसे में रविवार 25 मई के दिन पेट्रोल और डीजल की नए दाम (Petrol Diesel Rates) जारी किए गए हैं।

आज जारी नए दाम के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ शहरों में ईंधन में दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। ऐसे में आपको अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवाने से पहले ईंधन का रेट चेक कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या है।

 

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

 

भारत के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 87.67
प्रयागराज 94.77 87.92
आंध्र प्रदेश 108.35 96.22
बिहार 105.58 92.42
छत्तीसगढ़ 100.35 93.3
कर्नाटक 102.92 88.99
केरल 107.3 96.18
मध्य प्रदेश 106.22 91.62
महाराष्ट्र 103.44 89.97
ओडिशा 101.39 92.96
राजस्थान 104.72 90.21
सिक्किम 101.75 88.95
तमिलनाडु 100.8 92.39
तेलंगाना 107.46 95.7
पश्चिम बंगाल 104.95 91.76
अंडमान और निकोबार 82.46 78.05
अरुणाचल प्रदेश 90.66 80.21
असम 98.19 89.42
चंडीगढ़ 94.3 82.45
दादरा और नगर हवेली 92.56 88.5
दमन और दीव 92.37 87.87

ख़बर शेयर करें:

Back to top button