Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price Today 29 October: पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा फेरबदल! जानें प्रमुख शहरों का ताजा रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: Petrol Diesel Price Today 29 October: पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा फेरबदल! जानें प्रमुख शहरों का ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today अब हर दिन की शुरुआत सिर्फ सुबह की धूप से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई दरों से भी होती है, जो सीधे आम आदमी की जेब पर प्रभाव डालती है। देश की तेल विपण कंपनियां (OMCs) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी करती है। ये कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल और डॉलर-रुपये के विनिमय दर में हुए बदलाव पर निर्भर करती है। चाहे ऑफिस जाने वाला आदमी हो या फल-सब्जी बेचने वाला दुकानदार हर कोई इन बदलावों से प्रभावित होता ही है।

 

क्यों जरूरी है पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानना ?

हर दिन की दरों पर नजर बनाए रखना अब केवल जरूरत ही नहीं, बल्कि समझदारी बन चुकी है। कीमतों का यह रोजाना अपडेट उपभोक्ताओं को अपने महीने का खर्च और बजट की बेहतर योजना बनाने में काफी मदद करता है। सरकार की पारदर्शी मूल्य निर्धारण प्रणाली यह सुनिश्चित करती है है कि जनता तक सही और अद्यतन जानकारी पहुंच सके।

 

Read more Health And Fitness: सर्दियों में ये ड्राई फ्रूट खाने से शरीर को मिलेगी गर्मी, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

 

पेट्रोल और डीजल के आज 29 अक्टूबर 2025 के ताजा रेट

आज यानी 29 अक्टूबर 2025 को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव इस प्रकार हैं :

 

दो साल से क्यों स्थिर है पेट्रोल-डीजल के भाव?

मई 2022 के बाद केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा टैक्स में कटौती की गई थी। इसके बाद से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बरकरार है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव जरूर बनी हुई है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दरें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई है, जिससे महंगाई पर कुछ नियंत्रण देखने को मिला है।

 

ईंधन की कीमतें किन बातों पर निर्भर करती हैं जानिए

कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें

Petrol Diesel Price Todayपेट्रोल और डीजल का उत्पादन कच्चे तेल से होता है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बढ़ने या घटने से भारतीय खुदरा दरों पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
अहमदाबाद 94.49 90.17
बेंगलुरु 102.92 89.02
हैदराबाद 107.46 95.7
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.8
पुणे 104.04 90.57
चंडीगढ़ 94.3 82.45
इंदौर 106.48 91.88
पटना 105.58 93.8
सूरत 95 89
नासिक 95.5 89.5

Related Articles

Back to top button