Petrol Diesel Price: अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Diesel Price: अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े हालात का असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतों (Crude Oil Price) में लगातार तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से कई देशों की चिंता बढ़ गई है। भारत में भी इसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है।

 

फिलहाल नहीं बढ़े ईंधन के दाम

13 मई 2026 को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel Prices) में कोई बदलाव नहीं किया गया। इससे आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। सरकार और तेल कंपनियों ने फिलहाल दाम स्थिर रखने का फैसला किया है ताकि महंगाई का बोझ लोगों पर ज्यादा न बढ़े। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो रही हैं। लेकिन अभी तक घरेलू बाजार में इसका असर नहीं दिखा है।

 

बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

अर्थशास्त्रियों और बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol and Diesel Rates)बढ़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 15 मई के बाद तेल कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पेट्रोल और डीजल 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो सकते हैं। वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम (LPG Gas Cylinder Price) भी 40 से 50 रुपये तक बढ़ने की संभावना है।

 

तेल कंपनियों पर बढ़ा दबाव

विशेषज्ञों का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियां फिलहाल बाजार कीमत से कम दर पर ईंधन बेच रही हैं। इससे कंपनियों को हर महीने करीब 30 हजार करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं तो सरकार और तेल कंपनियों पर आर्थिक दबाव और बढ़ सकता है।

 

read more Vat Savitri Vrat 2026: 16 या 17 मई जानिए कब है वट सावित्री व्रत, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

 

 

आयात पर निर्भर है भारत

Petrol Diesel Priceभारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव का असर सीधे देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता पर पड़ता है। सरकार फिलहाल अचानक बड़ी बढ़ोतरी से बचना चाहती है और धीरे-धीरे कीमतें बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। ताकि महंगाई पर ज्यादा असर न पड़े।

भारत के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर) 13 मई 2026

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
कोलकाता 103.94 90.76
चेन्नई 100.75 92.34
अहमदाबाद 94.49 90.17
बेंगलुरु 102.92 89.02
हैदराबाद 107.46 95.7
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.8
पुणे 104.04 90.57
चंडीगढ़ 94.3 82.45
इंदौर 106.48 91.88
पटना 105.58 93.8
सूरत 95 89
नासिक 95.5 89.5

 

Related Articles

Back to top button