Petrol Diesel Price: इजरायल-ईरान युद्ध से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल? जानिए अब 1 लीटर ईंधन के लिए कितने देने होंगे पैसे – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Diesel Price: इजरायल-ईरान युद्ध से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल? जानिए अब 1 लीटर ईंधन के लिए कितने देने होंगे पैसे

Petrol Diesel Price  हर दिन की शुरुआत न सिर्फ सूरज की रोशनी से होती है, बल्कि पेट्रोल और डीजल के नए रेट (Petrol Diesel Today Price) से भी होती है। ये कीमतें आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती है। 26 मार्च, 2026 की सुबह 6 बजे देशभर के शहरों में तेल कंपनियों ने ताजा रेट जारी कर दिए हैं। इन कीमतों का आधार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत और डॉलर-रुपए का भाव होता है। कई शहरों में भाव स्थिर हैं, जबकि कुछ जगह टैक्स या मांग के कारण मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया।

 

अंतरराष्ट्रीय कारक और बाजार का असर

पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) पर अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर साफ दिखता है। भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, जिसे डॉलर में खरीदा जाता है। अगर रुपया कमजोर होता है या कच्चे तेल की कीमत बढ़ती है, तो भारत में ईंधन महंगा हो जाता है। तेल की रिफाइनिंग और वितरण लागत भी कीमतों को प्रभावित करती है। इसके अलावा त्योहार, मौसम और मांग में बदलाव से भी रोजाना रेट बदलते रहते हैं।

 

read more Bangladesh Bus Accident Update: बड़ा सड़क हादसा; 40 यात्रियों को ले जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत, कई लापता

 

प्रमुख शहरों में आज के रेट

Petrol Diesel Priceआज गुरुवार 26 मार्च को नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये, हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये बिक रहा है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.80 रुपये, पुणे में पेट्रोल 104.04 रुपये और डीजल 90.57 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा देश के अन्य शहरों में भी रेट लगभग इसी के आसपास बने हुए हैं।

 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली ₹94.72 ₹87.62
मुंबई ₹104.21 ₹92.15
कोलकाता ₹103.94 ₹90.76
चेन्नई ₹100.75 ₹92.34
अहमदाबाद ₹94.49 ₹90.17
बेंगलुरु ₹102.92 ₹89.02
हैदराबाद ₹107.46 ₹95.70
जयपुर ₹104.72 ₹90.21
लखनऊ ₹94.69 ₹87.80
पुणे ₹104.04 ₹90.57
चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
इंदौर ₹106.48 ₹91.88
पटना ₹105.58 ₹93.80
सूरत ₹95.00 ₹89.00
नासिक ₹95.50 ₹89.50

Related Articles

Back to top button