Petrol Diesel Price: भारत के इस शहर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Diesel Price: भारत के इस शहर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price भले ही इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही हो, लेकिन देश का एक महानगर ऐसा भी है, जहां पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. जहां पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. आंकड़ों को देखें तो देश के चार में तीन महानगरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार हैं. वहीं डीजल के दाम 90 रुपए प्रति लीटर के पार मिल रहा है.

 

 

अगर कच्चे तेल की कीमत की करें तो खाड़ी देशों का कच्चा तेल गुरुवार के 119 डॉलर प्रति बैरल से करीब 14 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो चुका है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड डब्ल्यूटीआई के दाम गुरुवार के 100 डॉलर प्रति बैरल से करीब 8 डॉलर प्रति बैरल तक नीचे आ चुका है. जिसे काफी बड़ी गिरावट मानी जा रही है. हाल ही में इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का हालिया बयान आया है. जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ईरान अब काफी कमजोर हो चुका है. उसके पास वॉर लड़ने की क्षमता नहीं है. वॉर जल्द ही खत्म हो सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं.

 

ये भी पढ़ेंRashifal For Today : वृस्चिक राशि वालों आज के दिन धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, पढ़िए दैनिक राशिफल!

 

इन महानगरों में फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं

आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में से तीन महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 94.77 रुपए और 87.67 रुपए प्रति लीटर पर बने हुए हैं. कोलकाता में पेट्रोल के दाम सबसे ज्यादा 105.41 रुपए पर हैं, जबकि डीजल की कीमत 92.02 रुपए प्रति लीटर देखने को मिल रही है. मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है और दाम क्रमश: 103.54 रुपए और 90.03 रुपए प्रति लीटर देखने को मिल रहे हैं.

 

 

यहां बढ़े पेट्रोल और डीजल की कीमत

दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखेन को मिला है. आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है. जबकि डीजल के दाम में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है. जिसके बाद शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 101.06 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जोकि गुरुवार को 100.80 रुपए प्रति लीटर देखने को मिली थी. जबकि डीजल के दाम 92.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं जोकि एक दिन पहले 92.39 रुपए प्रति लीटर थे.

 

कच्चे तेल के दाम में गिरावट

Petrol Diesel Priceइंटरनेशनल मार्केट में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि खाड़ी देश और अमेरिकी क्रूड के दाम गुरुवार के पीक से काफी नीचे आ चुके हैं. आंकड़ों के अनुसार खाड़ी देशों का ब्रेंट क्रूड गुरुवार को 119.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था, जोकि 52 हफ्तों के हाई के काफी करीब था, लेकिन शुक्रवार को कीमतें 105.44 डॉलर प्रति बैरल पर देखने को मिल रही हैं. इसका मतलब है कि गुरुवार के हाई से ब्रेंट क्रूड करीब 14 डॉलर प्रति बैरल नीचे आ चुका है. वहीं दूसरी ओर अमेरिकी क्रूड के दाम गुरुवार को 100.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे. जोकि 92.68 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुके हैं. इसका मतलब है कि एक दिन पहले के हाई से दाम करीब 8 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं.

Related Articles

Back to top button