Petrol – Diesel Price: आज सस्ता या महंगा क्या है पेट्रोल डीजल का भाव, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Petrol – Diesel Price:मध्य पूर्व में चल रहे गंभीर संघर्षों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 12% का भारी उछाल देखा गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनावों के चलते ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमतें $90 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई हैं। इस प्रकार की परिस्थितियों में आमतौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि होती है, लेकिन भारत सरकार की तेल सुरक्षा नीति ने फिलहाल कीमतों को काबू में रखा है.
भारत सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी की जेब पर ज्यादा शुल्क भार नहीं डालने का फैसला किया है. सरकारी सूत्रों के अनुसार शनिवार को ही यह साफ कर दिया गया था कि देश में तेल का पर्याप्त भंडार है और फिलहाल कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी. आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा भाव क्या है.
पेट्रोल डीजल की कीमत

पैनिक न करें, टैंक फुल रखें!
फिलहाल तेल की कोई कमी नहीं है और न ही दाम बढ़ने वाले हैं. इसलिए पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगाने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय हालात नाजुक हैं, इसलिए समझदारी इसी में है कि अपनी यात्राओं को बेहतर तरीके से प्लान करें.
क्यों नहीं बढ़ रहे दाम?
शनिवार को सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत ने अपनी रणनीति बदलते हुए हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम कर दी है. भारत अब अपनी जरूरत का 70% तेल उन रास्तों से मंगा रहा है जो युद्ध क्षेत्र से बाहर हैं. इसके अलावा देश के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक पोजीशन है, जिससे अगले कुछ हफ्तों तक कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी.




