Petrol Diesel Price : आम आदमी के लिए अच्छी खबर; इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल–डीजल, जानिए किस शहर में कितना सस्ता हुआ – RGH NEWS
बिजनेस

Petrol Diesel Price : आम आदमी के लिए अच्छी खबर; इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल–डीजल, जानिए किस शहर में कितना सस्ता हुआ

Petrol Diesel Price  देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने 12 दिसंबर को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दी है। आज जारी रेट के अनुसार देश के कई शहरों में आज ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिला है। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ गया है तो दक्षिण भारत के राज्यों में ईंधन के दाम में कटौती देखने को मिली है। तो चलिए जानते हैं क्या है आज देश के शहरों में ईंधन के दाम।

 

इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price  शुक्रवार को कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गईं। इस दौरान दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 95.65 रुपए प्रति लीटर हो गया। जबकि डीजल का भाव 7 पैसे चढ़कर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं जयपुर में पेट्रोल 68 पैसे महंगा होकर 105.40 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 61 पैसे चढ़कर 90.82 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

 

वहीं लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 94.73 और डीजल 6 पैसे महंगा होकर 87.86 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 29 पैसे चढ़कर 105.58 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमत 27 पैसे बढ़कर 91.82 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। उधर प्रयागराज में पेट्रोल का भाव 87 पैसे चढ़कर 95.53 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तो डीजल का भाव यहां एक रुपए महंगा होकर 88.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 

read nore Andhra Pradesh News: बड़ा सड़क हादसा! यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से अब तक 9 की मौत, पढ़े पूरी घटना

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Priceवहीं ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 100.93 और डीजल 18 पैसे गिरकर 92.51 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। उधर तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे गिरकर 107.30 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। जबकि डीजल का भाव 30 पैसे टूटकर 96.18 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आगरा में पेट्रोल का भाव 5 पैसे टूटकर 94.46 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 87.52 रुपए प्रति लीटर हो गया है। अंबेडकरनगर में पेट्रोल 29 पैसे सस्ता होकर 95.31 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। जबकि डीजल 26 पैसे टूटकर 88.49 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

 

देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम

क्रम संख्या राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
1 महाराष्ट्र ~₹104.13 ~₹91.41
2 राजस्थान ~₹105.07 ~₹90.53
3 मध्य प्रदेश ~₹106.62 ~₹91.98
4 तेलंगाना ~₹107.46 ~₹95.70
5 केरल ~₹107.48 ~₹96.48
6 आंध्र प्रदेश ~₹109.37 ~₹97.22
7 पश्चिम बंगाल ~₹105.41 ~₹92.02
8 बिहार ~₹105.58 ~₹91.82
9 कर्नाटक ~₹102.92 ~₹90.99
10 तमिलनाडु ~₹100.90 ~₹92.48
11 उत्तर प्रदेश ~₹94.69 ~₹87.81
12 दिल्ली (NCT) ₹94.77 ₹87.67
13 गुजरात ~₹94.85 ~₹90.52
14 पंजाब ~₹98.28 ~₹88.09
15 हरियाणा ~₹96.07 ~₹88.40
16 छत्तीसगढ़ ~₹99.54 ~₹93.50
17 ओडिशा ~₹100.93 ~₹92.51
18 झारखंड ~₹97.86 ~₹92.62
19 चंडीगढ़ (UT) ~₹94.30 ~₹82.45
20 अंडमान और निकोबार (UT) ~₹82.46 ~₹78.05

Related Articles

Back to top button