Petrol Diesel Price: देश के इन राज्यों में 3 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, जानिए आपके States में क्या है ईंधन के रेट.

Petrol Diesel Price लाख कोशिशों के बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। आटा, चीनी, पेट्रोल और बिजली जैसे जरूरी चीजों के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इन आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी उछाल ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। जनता की उम्मीद भरी निगाहें अब सरकार की ओर हैं। लेकिन अगर पिछले पांच सालों के आंकड़ों को देखें तो कई राज्यों पेट्रोल-डीजल के दाम में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिली है।
पिछले 5 साल में मध्य प्रदेश में 15, राजस्थान में 14 रुपए लीटर पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। सबसे ज्यादा कीमतें अंडमान में 35 रुपए बढ़ी हैं। जबकि झारखंड में पांच साल में पेट्रोल की कीमतों में कोई भी अंतर नहीं आया है। वहं, सबसे कम लद्दाख में ईंधन की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। यहां पिछले 5 साल में पेट्रोल 3 और डीजल 7 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, बात करें मध्यप्रदेश की तो पिछले 5 सालों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी हैं।
Read more Health Tips: भुने हुए अमरूद खाने से सेहत को मिलते हैं कई बेहतरीन फायदे.
इन राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल में 5 सालों में सबसे ज्यादा अंडमान निकोबार में 49 (35 रुपए) प्रतिशत कीमतें बढ़ी हैं। वहीं, पंजाब में 27 फीसदी (23 रुपए), पश्चिम बंगाल में 24 फीसदी (20 रुपए), तेलंगाना में 20 रुपए, महाराष्ट्र में 20 रुपए शामिल हैं। वहीं, मिजोरम में 18 रुपए बढ़ाए गए हैं।
5 साल में किस राज्य में कितना महंगा हुआ पेट्रोल
राज्य | 2021 (₹) | 2022 (₹) | 2023 (₹) | 2024 (₹) | अगस्त 2025 (₹) | बढ़े दाम (₹) | वृद्धि (%) |
अंडमान निकोबार | 70.48 | 82.96 | 84.1 | 84.1 | 105.23 | 35 | 49% |
पंजाब | 84.82 | 94.94 | 96.18 | 98.01 | 107.48 | 23 | 27% |
पश्चिम बंगाल | 85.19 | 104.67 | 106.03 | 106.03 | 105.41 | 20 | 24% |
तेलंगाना | 87.06 | 108.2 | 109.66 | 109.66 | 107.46 | 20 | 23% |
मिजोरम | 81.3 | 94.5 | 95.64 | 95.64 | 99.29 | 18 | 22% |
महाराष्ट्र | 90.04 | 109.52 | 105.84 | 105.84 | 109.74 | 20 | 22% |
गोवा | 80.62 | 96.38 | 97.68 | 97.22 | 97.75 | 17 | 21% |
ओडिशा | 84.34 | 101.81 | 103.19 | 103.19 | 101.11 | 17 | 20% |
हिमाचल प्रदेश | 81.81 | 95.78 | 96.96 | 96.96 | 97.86 | 16 | 20% |
जम्मू और कश्मीर | 83.88 | 96.15 | 97.5 | 97.5 | 100.32 | 16 | 20% |
सिक्किम | 85 | 98.5 | 102.7 | 102.7 | 101.55 | 17 | 19% |
कर्नाटक | 89.51 | 100.58 | 101.94 | 101.94 | 102.92 | 16 | 19% |
हरियाणा | 81 | 95.3 | 97.48 | 97.48 | 95.94 | 15 | 18% |
चंडीगढ़ | 80.59 | 94.23 | 96.2 | 95.2 | 94.3 | 14 | 17% |
अरुणाचल प्रदेश | 77.8 | 92.02 | 93.23 | 92.73 | 90.92 | 13 | 17% |
छत्तीसगढ़ | 82.46 | 101.11 | 102.45 | 102.45 |