Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल को लेकर आया बड़ा अपडेट – RGH NEWS
देश

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल को लेकर आया बड़ा अपडेट

Petrol-Diesel Price Today 9th July 2022: सरकारी तेल कंपनियों ने आज (9 जुलाई) के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज लगातार 49वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं, जो कि बड़ी राहत की बात है. हाल ही में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये का इजाफा हुआ, जिसके बाद माना जा रहा था कि पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ सकते हैं. आखिरी बार पिछले 21 मई को केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटाने की घोषणा की थी. केंद्र की मोदी सरकार ने 21 मई को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइड ड्यूटी कम की थी. इसके बाद देशभर में पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया. केंद्र सरकार के ऐलान के बाद कुछ राज्यों ने भी वैट कम करके लोगों को राहत दी.

‘5 सालों में खत्म हो जाएगा पेट्रोल’

देश में बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय पर‍िवहन मंत्री न‍ित‍िन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आने वाले पांच सालों में देश में पेट्रोल समाप्‍त हो जाएगा. उन्‍होंने बताया क‍ि इथेनॉल पर ल‍िए गए फैसले से देश को सालाना 20,000 करोड़ रुपये की बचत हुई. अब वो द‍िन दूर नहीं सभी वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी से चलेंगे. उनके इस बयान को वाहनों से बढ़ते प्रदूषण और इलेक्‍ट्र‍िक वाहनों की भव‍िष्‍य से जोड़कर देखा जा रहा है.

जानें आपके शहर का भाव?

– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपये और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
– तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
– बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
– भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
– चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
– हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर

कहां है सबसे महंगा और सस्ता पेट्रोल?

देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम जहां आसमान छू रहे हैं, वहीं सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है. पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल का भाव 84.10 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है. अगर सबसे महंगे पेट्रोल-डीजल की बात करें तो ये सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 114.38 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं सबसे महंगा डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 100.30 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

Related Articles

Back to top button