Petro-Diesel Price: नए साल के मौके पर पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा… जानें ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today नई दिल्ली: आज से नए साल 2024 की शुरुआत हो रही है. ऐसे में इस खास मौके पर देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Rates) अपडेट कर दिए गए हैं. हर सुबह 6 बजे फ्यूल की नई कीमतें (Fuel Price) जारी होती है. आज यानी 1 जनवरी 2023 को तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, राज्य स्तर पर बात करें तो कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल (Today Petrol Diesel) सस्ता हुआ है. वहीं, कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अगर घर से निकलकर कई घूमने जाने की प्लानिंग है तो आप पहले पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट (Petrol Diesel latest Price) जरूर चेक कर लें. चलिए जानते हैं कि आज देश के महानगरों सहित अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल किस रेट (Petrol Diesel Rate Today) पर मिल रहा है.
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices)
Read more: WELCOME 2024: नए साल का देश और दुनिया में जोरदार स्वागत, जश्न में डूबे लोग
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है.
Petrol-Diesel Price Today SMS के जरिए पता करें पेट्रोल-डीजल का रेट अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट के बारे में जानना चाहते हैं तो यह बहुत ही आसान है. इसके लिए सिर्फ आपको एक मैसेज करना है और अपडेट मिल जाएगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और अगर BPCL कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं,अगर HPCL के कस्टमर हैं तो आप HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल और डीजल के दाम पता कर सकते हैं.



