राशिफल

कन्या राशि के लोगों की कड़ी मेहनत हो सकती है सफल, मीन राशि के लोग जीवन में संतुलन बनाए रखें

People of Virgo sign can work hard to be successful, people of Pisces sign should maintain balance in life.

4 मार्च को मेष राशि के लोग अपनी योजना के अनुसार काम कर पाएंगे। चिंताओं की वजह से कर्क राशि के लोगों की कार्यक्षमता कम हो सकती है। कन्या राशि के लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। मीन राशि के लोगों को जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष – EIGHT OF WANDS

आपका हर एक काम सरलता से आगे बढ़ेगा, आज आप योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे। काम में व्यस्त रहेंगे, व्यर्थ बातों से दूर रहने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। थकान दूर होगी। पारिवारिक जीवन की चिंता दूर करने का रास्ता जल्दी ही मिलेगा।

करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपनी क्षमता और आर्थिक स्थिति का अवलोकन करने की जरूरत है। किसी भी बात का असर आर्थिक स्थिति न हो, ये ध्यान रखें।

लव : पार्टनर और आपके बीच हो रहा विवाद दूर होगा।

हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

वृषभ – JUSTICE

सरकारी काम से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखने की जरूरत है। किसी भी काम को आगे बढ़ाते समय सही मार्ग का चुनाव करना होगा। लोगों की संगत का असर आपके काम पर हो सकता है। नुकसान होने की संभावना बन रही है। सही लोगों का चुनाव करके उनके साथ वक्त बिताएं।

कन्या राशि के लोगों की कड़ी मेहनत हो सकती है सफल, मीन राशि के लोग जीवन में संतुलन बनाए रखें

करियर : करियर में जो उतार-चढ़ाव आ रहे है, उन्हें दूर करने का रास्ता मिलेगा और डेडीकेशन के साथ काम पर ध्यान दे पाएंगे।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय में बदलाव न करें।

हेल्थ : बदन दर्द थकान के कारण हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

मिथुन – SEVEN OF PENTACLES

पैसों से संबंधित निर्माण चिंता दूर करने के लिए कोई आपकी मदद करना सकता है। आप अपनी बातों में खोए रहेंगे, जिससे मदद का लाभ नहीं ले पाएंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाने की आवश्यकता है। तभी योग्य लोगों का चुनाव कर पाएंगे।

करियर : करियर संबंधी निर्णय आगे बढ़ाना आपके लिए संभव है, लेकिन निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। जिन लोगों पर विश्वास है, उनके साथ चर्चा जरूर करें।

लव : पार्टनर और आप मिलकर कुछ बातों को वास्तविकता का रूप देने का प्रयत्न करेंगे, लेकिन एक-दूसरे के विचारों में असंतुलन होने से साथ काम करना मुश्किल रहेगा।

हेल्थ : तनाव की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या राशि के लोगों की कड़ी मेहनत हो सकती है सफल, मीन राशि के लोग जीवन में संतुलन बनाए रखें

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

कर्क – SEVEN OF CUPS

चिंताओं की वजह से आपकी कार्यक्षमता कम हो सकती है। आपके सामने जो समस्या है, फिलहाल उस पर विचार करें। दूरदृष्टि रखकर भविष्य संबंधी योजना बनाएं। बड़ा निर्णय लेना आपके लिए मुश्किल होगा। जो समस्या आपके लिए रुकावट बन रही है, उस पर ध्यान दें।

करियर : करियर में बड़ा अवसर पाने में वक्त लगेगा। फिलहाल आपका उद्देश्य योग्यता को बेहतर बनाना होना चाहिए।

लव : पार्टनर और आपके बीच की नाराजगी निराशा की वजह से है। फिलहाल एक-दूसरे की बातों को समझें।

हेल्थ : चिंता के कारण शारीरिक समस्या हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

सिंह – THE WORLD

बड़ा उद्देश्य हासिल करना आपके लिए संभव है, इसलिए आज काम करते रहना होगा। अपनी योजना की चर्चा किसी बाहरी व्यक्ति के साथ न करें। नकारात्मक लोगों की वजह से आप निराश न हों। मित्रों के साथ रहें, लेकिन व्यक्तिगत चर्चा न करें।

करियर : काम की गति तेज करेंगे, इस कारण एक समय पर ज्यादा काम करना संभव हो सकता है।

लव : पार्टनर्स के साथ रिलेशनशिप सुधरेगा। गलतियां सुधारने की कोशिश करें।

हेल्थ : शरीर में कोई इन्फेक्शन होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

कन्या – THE EMPEROR

कड़ी मेहनत के बाद आपको सफलता मिलेगी। टारगेट संबंधित सोच-विचार करें। खुद को थोड़ा आराम देने की कोशिश करें। मानसिक और शारीरिक स्वरूप से जब तक स्वस्थ महसूस नहीं होता है, तब तक बड़े निर्णय लेने से बचना होगा।

करियर : कोई काम करते समय सतर्क रहना होगा। छोटी गलती की वजह से काम दोबारा करना पड़ सकता है।

लव : प्रयत्न करने के बाद भी पार्टनर से रिश्ता न सुधरने से निराशा होगी। परिवार के लोगों की सहमति मिलने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : घुटनों से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

तुला – SIX OF CUPS

सकारात्मक समय की शुरुआत हो सकती है, आपको अपने विचारों में बदलाव करने की जरूरत है। आपकी सोच सकारात्मक ही है, लेकिन पुरानी बातों का डर रहने से काम करना थोड़ा मुश्किल लगेगा। विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को सुलझाना आपके लिए जरूरी है। बड़ी समस्या के बारे में सोच-विचार न करें।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित काम को आगे बढ़ाना आपके लिए आसान होगा। इस बार पुरानी गलतियां न हो, इस बात का ध्यान रखें।

लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में जो उतार-चढ़ाव है, वह दूर होगा। पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

वृश्चिक – THREE OF WANDS

बड़े उद्देश्य पर गहराई से सोच-विचार करें। जिन पहलुओं को अभी तक आप नजरअंदाज कर रहे थे, उन पर ध्यान देना होगा। परिवार के किसी भी व्यक्ति के साथ चर्चा करते समय व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। आपके कारण किसी भी व्यक्ति को ठेस न पहुंचे, ये ध्यान रखें।

करियर : विदेश से जुड़ा काम आगे बढ़ने की संभावना है। काम से जुड़ी हर एक बात में आपको प्रगति आसानी से मिलेगी।

लव : आपके प्रपोजल का जवाब मिलने में वक्त लगेगा।

हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ अचानक हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

धनु – THE MAGICIAN

अपने काम के साथ करीबी लोगों की समस्या पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आप से जुड़े लोगों को कमजोर महसूस हो सकता है, लेकिन आपको किसी भी व्यक्ति की मदद करने से अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। किसी भी व्यक्ति की मदद करते समय उसका असर आप पर क्या होता है, इस बारे में सोच-विचार जरूर करें।

करियर : करियर में नई शुरुआत हो रही है। पुराने काम के साथ में नए काम पर ध्यान दें।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी सकारात्मकता बनी रहेगी।

हेल्थ : पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह पर ध्यान दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

मकर – THE STAR

चुनिंदा बातों पर ध्यान दें। फिलहाल जीवन में असंतुलन से तनाव बढ़ेगा। जिन लोगों के साथ दूरियां हैं, उनके साथ चर्चा करने का मौका मिलेगा। तभी एक-दूसरे के लिए बनी गलतफहमी दूर करना संभव होगा। सेहत से संबंधित बातों को नजरअंदाज न करें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। काम के विस्तार के बारे में फिलहाल सोच-विचार करते रहें, लेकिन योजना पर काम शुरू होने में वक्त लगेगा।

लव : पार्टनर का बर्ताव आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है।

हेल्थ : यूरिन संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

कन्या राशि के लोगों की कड़ी मेहनत हो सकती है सफल, मीन राशि के लोग जीवन में संतुलन बनाए रखें

कुंभ – QUEEN OF WANDS

किसी व्यक्ति की नकारात्मकता का असर आपके काम पर हो सकता है। काम में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। आध्यात्मिक बातों का सहारा लेकर अपनी सोच सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। जो लोग आपके लिए नकारात्मक विचार रखते हैं, उनके बारे में जानकारी जल्दी मिलेगी। अपने मन में किसी भी व्यक्ति के लिए नकारात्मकता न रखें।

करियर : करियर बेहतर बनाने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। आप सही मार्ग पर टिके रहेंगे।

लव : परिवार के लोगों की वजह से पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है।

हेल्थ : बदन दर्द और बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

मीन – KING OF CUPS

अपने काम में संतुलन बनाए रखें। एक ही जैसी समस्या का बार-बार सामना करना पड़ सकता है। करीबी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। उनके पक्ष को समझने की कोशिश करें। नए अवसर के साथ सकारात्मकता महसूस होगी, लेकिन पुरानी बातों को नजरअंदाज न करें।

करियर : काम से जुड़े दस्तावेज ठीक से जांच लें। वर्ना आप और क्लाइंट के बीच विवाद हो सकता है।

लव : पार्टनर की जरूरतों को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं।

हेल्थ : दांतों से जुड़ी तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

Related Articles

Back to top button