Paytm Crash : पेटीएम शेयर में 8% की गिरावट, इस कारण लगा झटका; जानें मौजूदा कीमत कितनी हैं ?

Paytm Crash :सोमवार को One97 Communications के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह Reserve Bank of India (RBI) द्वारा नियमों के उल्लंघन पर Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द करने का फैसला रहा।
खबर के बाद बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब 8.37% गिरकर 1,051.05 रुपये तक पहुंच गया, जबकि एनएसई पर भी यह 8.38% टूटकर 1,051.10 रुपये पर आ गया। हालांकि, बाद में शेयर में थोड़ी रिकवरी आई और गिरावट घटकर करीब 3% के आसपास रह गई।
आरबीआई ने बताया कि बैंक लाइसेंस की शर्तों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया और बैंक का संचालन जमाकर्ताओं के हित में नहीं था। इसके चलते लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया गया।
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में साफ किया कि उसका Paytm Payments Bank में कोई वित्तीय जोखिम नहीं है, क्योंकि 31 मार्च 2024 तक इस निवेश को पूरी तरह लिख-डाउन किया जा चुका है।
गौरतलब है कि Paytm Payments Bank पहले भी कई बार नियामकीय जांच के दायरे में आ चुका है। मार्च 2022 में RBI ने इसे नए ग्राहक जोड़ने से भी रोक दिया था।
साथ ही, RBI ने यह भी कहा कि बैंक के पास पर्याप्त नकदी है और अगर विंडिंग-अप की स्थिति आती है, तो जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित रहेगा।
Paytm Crash :वहीं, One97 Communications में घरेलू निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़कर मार्च 2026 तक 50.3% हो गई है, जिससे यह कंपनी अब बहुलांश भारतीय स्वामित्व वाली बन गई है।



