Patalkot Express Train: पातालकोट एक्सप्रेस होगी सुपरफास्ट: समय एवं नंबर में हुआ बदलाव …
Patalkot Express Train: पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन में 1 मार्च यानि कल से कुछ अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जो यात्रियों के लिए जानना जरूरी है. क्योंकि इस ट्रेन का गाड़ी नंबर भी बदल रहा है और समय में भी थोड़ा बदलाव हो रहा है. ऐसे में पातालकोट एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे की तरफ से किए जा रहे यह बदलाव जानना जरुरी है. क्योंकि पातालकोट एक्सप्रेस मध्य प्रदेश की अहम ट्रेनों में शामिल है जो लंबी दूरी का सफर तय करती है. पातालकोट एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के सिवनी से पंजाब के फिरोजपुर तक संचालित की जाती है.
पातालकोट एक्सप्रेस का नया नंबर
दरअसल, पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन अब तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की तरफ से गाड़ी क्रमांक 14624/14623 रूप में संचालित की जाती थी, लेकिन 1 मार्च से यह ट्रेन अब गाड़ी नंबर 20424/20423 नंबर से संचालित की जाएगी. वहीं ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है. अब यह ट्रेन 20424 गाड़ी संख्या 1 मार्च से फिरोजपुर से सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 5 मिनट छिंदवाड़ा और सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर सिवनी पहुंचेगी.
वहीं गाड़ी संख्या 20423 सिवनी से वापसी में 8 बजकर 20 मिनट पर चलेगी और 9 बजकर 20 मिनट पर छिंदवाड़ा पहुंचेगी, यहां से चलकर यह ट्रेन अलग-अलग स्टेशनों से होती हुई फिर से फिरोजपुर के लिए रवाना होगी. पातालकोट एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के महाकौशल की अहम गाड़ी मानी जाती है, जिसमें हर दिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं, ऐसे में इस ट्रेन के समय और नंबर में किया गया यह बदलाव रेलवे की तरफ से जारी कर दिया गया है.
Read more MP Budget 2025-26: मोहन यादव सरकार 12 मार्च को पेश करेगी बजट, इन 4 वर्गों पर होगा फोकस…
Patalkot Express Trainबता दें कि यह ट्रेन कुल 1 हजार 492 किलोमीटर का सफर तय करती है, जिसमें 2एसी, 3एसी, 3 इकॉनमी, और स्लीपर श्रेणी की टिकटे उपलब्ध कराई जाती है. जबकि इसकी रफ्तार 55 किलोमीटर प्रतिघंटा है. इस ट्रेन में पैंट्री नहीं है और किराए में खाना शामिल नहीं है. इस ट्रेन को अब थोड़ा और सुपरफॉस्ट कर दिया गया है.



