बिजनेस

Parliament Session: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगे संबोधन…

Parliament Sessionभारतीय संसद के बजट सत्र की तारीख सामने आ गई है। बजट सत्र की शुरुआत आगामी 31 जनवरी की तारीख से होने जा रही है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद को दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।

 

दो भाग में होगा बजट सत्र

लोकसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र को लेकर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है- “18वीं लोकसभा का चौथा सत्र शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 को शुरू होगा। सरकारी कामकाज वहीं, इस सत्र के शुक्रवार, 4 अप्रैल, 2025 को समाप्त होने की संभावना है।” आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र के दो भाग होंगे। बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 से शुरू होगा और 13 फरवरी 2025 को समाप्त होगा। वहीं, बजट सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 से शुरू होगा और 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा

30 जनवरी को होगी सर्वदलीय बैठक

Parliament Sessionबजट सत्र की शुरुआत से पहले 30 जनवरी 2025 को सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस बारे में जानकारी दी है। किरण रिजिजू ने बजट सत्र के दौरान सदन में सुचारू रूप से चर्चा के लिए विपक्षी दलों से सहयोग की अपील की है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने ये भी कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अच्छा और संतुलित बजट पेश करेंगी।

Related Articles

Back to top button