Parliament Budget Session: राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री ने पेश की आर्थिक सर्वे, कल पेश होगी आम बजट…

Parliament Budget Sessionराष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण की शुरुआत कुंभ हादसे में दुख व्यक्त करते हुए की। उन्होंने कहा- माननीय सदस्यों इस वक्त महाकुंभ भी चल रहा है। वहां हुए हादसे पर दुख प्रकट करती हूं।
राष्ट्रपति ने आगे केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा- 70+ बुजुर्गों को आयुष्मान का फायदा मिला, छोटे कारोबारियों के लिए लोन लिमिट दोगुनी हुई। साथ ही 3 करोड़ नए घर का लक्ष्य जल्द पूरा होगा।
सरकार 3 गुना तेज गति से काम कर रही है। आज देश बड़े फैसलों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है। महिलाओं, किसानों और युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता मिल रही है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित किया था। PM ने कहा- इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिल पेश किए जाएंगे। हर नारी को सम्मानपूर्ण जीवन मिले उस दिशा में इस सत्र में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म करेंगे।
संसद का बजट सत्र आज 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत की। एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को दोनों सदनों को संबोधित किया। इसके बाद लोकसभा और राज्यसभा में सोमवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद संसद भवन के लिए रवाना हुईं।
Parliament Budget Sessionपीएम मोदी आज दिल्ली में करेंगे शंखनाद: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जनवरी को द्वारका में रैली करेंगे। पीएम मोदी की यह दूसरी रैली है, जो दोपहर 3 बजे से सेक्टर-14 के पास स्थित वेगास मॉल के पास होगी। करतारपुर में हुई पहली रैली में कहा था कि आप-दा वालों को सजा देने का मौका 5 फरवरी को है। आप-दा वालों को इस चुनाव में सबक जरूर सिखाएं।