छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Panchayat Chunav 2025: पंचायत चुनाव के लिए मतदान का समय खत्म, जानें कहां कितने फीसदी हुआ मतदान…

  Panchayat Chunav 2025  छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सुबह से वोटिंग जारी है। अब मतदान का खत्म हो गया है। अब केवल उन्हीं लोगों को वोट करने दिया जाएगा, जो निर्धारित समय 3 बजे से पहले मतदान केंद्रों में पहुंच गए हैं। दोपहर एक बजे तक 45.52% वोटिंग हुई है। इसमें पुरुष 43.50 परसेंट, 46.12% महिला और 5.77 परसेंट अन्य ने मतदान किया है। कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार लड़ रहे चुनाव

दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

CG Panchayat Chunav 2025: पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म, कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार आजमा रहे भाग्य

 

CG Panchayat Chunav 2025  इसके अलावा कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समधी, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह कोर्राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी विधायक रेणुका सिंह की बेटी चुनाव लड़ रही हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा की पत्नी शशि पैकरा और बेटे लवकेश पैकरा चुनाव लड़ रहे हैं।

Panchayat Chunav 2025इसके साथ ही पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर की बहू निर्मला कंवर जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं। इन जगहों पर भी विवाद सूरजपुर के जयनगर के महाबीरपुर में मारपीट हुई है। मतदान के दौरान बूथ क्रमांक 7 के पंच प्रत्याशी जाहिदा खातून के समर्थकों ने विनय गुप्ता को पीटा है। फर्जी वोटिंग के शक में मारपीट हुई है। कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के चीता पाली गांव में सरपंच प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह में बदलाव को लेकर विवाद हो गया। सरपंच प्रत्याशी तिलोत्तमा को ताला-चाबी का चुनाव चिन्ह मिला था। इसकी जगह बैलेट पेपर पर कोई और चुनाव चिन्ह छप गया। इससे पोलिंग बूथ पर विवाद हो गया, जिसके चलते 2 घंटे तक मतदान रुका रहा।

Related Articles

Back to top button