Pakistani Terrorist Killed: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ की आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद – RGH NEWS
देश

Pakistani Terrorist Killed: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठ की आतंकी साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Pakistani Terrorist Killed जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास बुच्छार इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

 

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को उरी सेक्टर के बुच्छार इलाके में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश के बारे में पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी। इस इनपुट के आधार पर सेना और पुलिस ने 14 और 15 मार्च 2026 की दरम्यानी रात को एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

 

Read more Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

 

ऑपरेशन के दौरान, मुस्तैद जवानों ने घने जंगलों के बीच एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। सुरक्षाबलों ने तुरंत अपनी स्थिति को बदला और आतंकवादी को चुनौती दी। खुद को घिरा देख आतंकवादी ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने सटीक निशाना साधा और मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया।

 

 

 

 

हथियार, गोला-बारूद बरामद

मारे गए आतंकवादी के पास से पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित युद्ध सामग्री बरामद की गई है। अभियान जारी है। इलाके में और भी आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना को देखते हुए ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

 

read more Weather update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश , IMD ने जारी किया अलर्ट

 

सांबा में व्यापक तलाश अभियान

Pakistani Terrorist Killedएक अन्य खबर में, सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन के अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर में सांबा जिले के कई अग्रिम गांवों में शनिवार को व्यापक तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात रामगढ़ सेक्टर के कंद्राल, अब्ताल और बहादुरपुर गांवों के ऊपर कुछ मिनट तक दुश्मन ड्रोन की गतिविधि देखी गई। उन्होंने बताया कि इलाके को कड़ी निगरानी में रखा गया और दिन निकलते ही यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया कि सीमा पार से हथियारों या मादक पदार्थ की कोई खेप तो नहीं गिराई गई है।

Related Articles

Back to top button