देश

Pakistan Islamabad Blast: मस्जिद में नमाज के बाद आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ाया; 25 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल

Pakistan Islamabad Blast : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भीषण बम धमाका हुआ है। बम धामका शिया मस्जिद में हुआ है। धमाके में कम से कम 25 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 80 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह एक आत्मघाती बम ब्लास्ट था। धमाका इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में हुआ है। धमाके के बाद पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। इस्लामाबाद में धमाके की खबर के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

 

 

Pakistan Islamabad Blastधमाके में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल में भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में जुमे की नमाज के ठीक बाद ये ब्लास्ट हुआ। जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ वहां से भयानक मंजर सामने आए हैं। इस्लामाबाद में हुए धमाके से पाकिस्तान दहल गया है। धमाके वाली जगह पर पाकिस्तान की सेना पहुंच गई है।धमाका मस्जिद की गेट पर हुआ था जहां हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।

Related Articles

Back to top button