Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में‌ जंग, तालिबान ने मार गिराया पाक का F-16 फाइटर जेट – RGH NEWS
देश

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान में‌ जंग, तालिबान ने मार गिराया पाक का F-16 फाइटर जेट

Pakistan-Afghanistan War अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर बृहस्पतिवार की आधीरात पाकिस्तान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के जवाब में तालिबान ने पाक के एफ-16 फाइटर जेट मार गिराया है। दोनों देशों में सीमा पर तेज झड़प शुरू हो गई है। जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। साथ ही 15 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को तालिबान ने बंधक बनाने का दावा किया है। तालिबान का कहना है कि उसने पाकिस्तान की दर्जनों सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

 

ताबिलान ने पाकिस्तान के एफ-16 समेत कई फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। वहीं पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। ख्वाजा ने आरोप लगाया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी बना दिया है।

 

read more Amalaki Ekadashi 2026: आज है फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी व्रत, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

 

 

तालिबान के जवाबी हमले से बौखलाए जरदारी और शहबाज शरीफ

Pakistan-Afghanistan Warतालिबान द्वारा किए जा रहे जवाबी हमले से अब पाकिस्तान में बौखलाहट मच गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने “पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया व्यापक और निर्णायक है। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझते हैं, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी बच नहीं पाएगा। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। शहबाज ने कहा, पाकिस्तान तालिबान की आक्रामक महत्वाकांक्षाओं को कुचल देगा।

Related Articles

Back to top button