OTT Releases This Week : ‘लॉस्ट’ से लेकर ‘कैरनिवल रो 2’ तक ये मूवीज और सीरीज ओटीटी पर करेंगी धमाका….

Lost To Lucky Lakshman Release On This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर हर वीक व्यूवर्स (Viewers) को नई रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहता है. दर्शकों के लिए आने वाला हफ्ता बहुत ही शानदार रहने वाला है. इस वीक ‘लॉस्ट (Lost)’ से लेकर ‘कैरनिवल रो (Carnival Row)’ तक ये धमाकेदार मूवीज (Movies) और सीरीज (Series) ओटीटी (OTT) पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
‘लॉस्ट (Lost)’
अनिरुद्ध रॉय चौधरी के द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म का व्यूवर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी दिनों से इंतजार है. यामी गौतम ने इस मूवी में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर इस बेहतरीन मूवी को 16 फरवरी को रिलीज किया जाएगा.
‘ए गर्ल एंड एन एस्ट्रानॉट (A Girl and an Astronaut)’
इस साइंस और रोमांस से भरी हुई सीरीज का व्यूवर्स काफी दिनों से वेट कर रहे हैं. ‘ए गर्ल एंड एन एस्ट्रानॉट’ में एक खोए हुए एस्ट्रानॉट की लवस्टोरी को दिखाया गया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस इस सीरीज का इंतजार करने वालों के लिए इसे 17 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.
‘लकी लक्षमण (Lucky Lakshman)’
आईएमडीबी से 8.2 की रेटिंग ले चुकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है. व्यूवर्स इस मूवी का ओटीटी पर देखने के लिए काफी दिनों से बेताब है. टॉलीवुड की इस शानदार फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अहा (Aha) पर 17 फरवरी को रिलीज किया जाने वाला है.
Also Read लेटेस्ट फीचर्स के साथ Yamaha ने लॉन्च की 4 नई बाइक, कीमत ₹1.15 लाख से शुरू…
‘कैरनिवल रो: सीजन 2 (Carnival Row 2)’
Lost To Lucky Lakshman Release On This Week:इस शानदार सीरीज (Series) का पहला सीजन बहुत पसंद किया जा चुका है. दर्शकों को इसके दूसरे सीजन का बहुत दिनों से वेट कर रहे हैं. ओटीटी व्यूवर्स (OTT Viewers) के लिए ‘कैरनिवल रो: सीजन 2’ 15 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर दस्तक दे चुका है.



