OTT Releases In September: सितंबर में OTT रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट…

OTT Releases In September सिनेमा लवर्स अक्सर फ्री टाइम में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सीरीज देखते हैं. वहीं काफी दर्शक सिनेमाघरों में अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म ना देख पाने के बाद उनकी ओटीटी रिलीज के इंतजार में रहते हैं. इन एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए सितंबर का महीना खास होने वाला है. आने वाले महीने में ओटीटी पर एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं.
इस हफ्ते की नई ओटीटी रिलीज
मार्वल: थंडरबोल्ट्स (27 अगस्त 2025)
थंडरबोल्ट्स, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की नवीनतम फ़िल्म है। सिनेमाघरों के बाद, यह फिल्म एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होगी। यह 2 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
सितंबर में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में
इंस्पेक्टर जेंदे
- मनोज बाजपेयी के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब रहते हैं.
- ‘द फैमिली मैन 3’ अनाउंस हो चुकी है, उससे पहले मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंदे’ आ रही है.
- ये फिल्म 5 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी.
द पेपर
‘द पेपर’ एक सिटकॉम सीरीज है जिसे ग्रेग डेनियल्स और माइकल कोमन ने बनाया है.
इस सीरीज को आप 5 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर एंजॉय कर पाएंगे.
सैयारा
- अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तबाही मचाई.
- अब दर्शकों को फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार है. फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं.
- ‘सैयारा’ 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है.
ओनली मर्डर्स इन बिल्डिंग सीजन 5
- सीरीज ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रही है.
- सेलेना गोमेज, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन की सीरीज का नया सीजन जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
- ‘ओनली मर्डर्स इन बिल्डिंग सीजन 5’ के पहले तीन एपिसोड 9 सितंबर को प्रीमियर होंगे.
डू यू वाना पार्टनर
- तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर सीरीज ‘डू यू वाना पार्टनर’ दो बेस्ट फ्रेंड्स की कहानी है.
- ये एक कॉमेडी ड्रामा है जो 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर अवेलेबल होगी.
द ट्रायल सीजन 2
- काजोल की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज द ट्रायल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला.
- अब सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. द ट्रायल 2 सीजन 2, 19 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
द बैड्स ऑफ बॉलीवुड
- शाहरुख के बेटे आर्यन खान ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डेब्यू करने जा रहे हैं.
- आर्यन इस सीरीज को डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में हैं.
- ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
ऐलिस इन बॉर्डरलैंड सीजन 3
- साइंस-फिक्शन थ्रिलर ‘ऐलिस इन बॉर्डरलैंड’ का तीसरा सीजन रिलीज के लिए तैयार है.
- ताओ त्सुचिया और केंटो यामाजाकी स्टारर ‘ऐलिस इन बॉर्डरलैंड सीजन 3’ को आप 25 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.



