OTT Release This Week: ओ रोमियो से लेकर मर्दानी 3 तक... इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज – RGH NEWS
मनोरंजन

OTT Release This Week: ओ रोमियो से लेकर मर्दानी 3 तक… इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगी ये फिल्में और वेब सीरीज

OTT Release This Week इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है। 23 मार्च से ऑनलाइन रिलीज की एक नई लाइनअप आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। विजय सेतुपति की तमिल फिल्म ‘काट्टान’ से लेकर बहुप्रतीक्षित डॉक्यूमेंट्री ‘BTS The Return’ तक, नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नए शो और फिल्मों का मजा लिया जा सकता है। इस हफ्ते की ओटीट रिलीज की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।

 

Read more Raigarh News : 72 घंटे में रायगढ़ जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध अफीम खेती के नेटवर्क में मचा हड़कंप

 

1. ओ रोमियो

 

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट: 27 मार्च

विशाल भारद्वाज की इस रोमांटिक थ्रिलर में शाहिद कपूर उस्तारा के किरदार में हैं और उनके साथ तृप्ति डिमरी अफशा का किरदार निभाते नजर आई हैं। कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो अंडरवर्ल्ड के एक गैंगस्टर से मदद मांगती है ताकि वह एक ताकतवर डॉन ‘जलाल’ से बदला ले सके। इसी वजह से अंडरवर्ल्ड में एक खतरनाक जंग छिड़ जाती है।

 

2. बीटीएस: द रिटर्न

 

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 27 मार्च

यह एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जो दुनिया भर में मशहूर K-pop ग्रुप BTS के दोबारा एक साथ आने की कहानी बताती है। बाओ गुयेन द्वारा निर्देशित यह फिल्म ग्रुप के सात सदस्यों आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी, और जंग कूक पर बेस्ड है।

 

3. काट्टान

 

कहां देखें: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 27 मार्च

एम मणिकंदन और बी अजित कुमार द्वारा निर्देशित इस तमिल ग्रामीण एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज की कहानी एक रहस्यमयी आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके गांव के लोग कभी एक किंवदंती, कभी एक राक्षस और कभी एक चमत्कार के रूप में देखते हैं। इसमें मिलिंद सोमन, मुथु और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

 

4. डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2

 

कहां देखें: जियो हॉटस्टार

रिलीज डेट: 24 मार्च

इस एक्शन ड्रामा का दूसरा सीजन मैट मर्डॉक (चार्ली कॉक्स) पर आधारित है, जो मेयर विल्सन फिस्क (विन्सेंट डी’ओनोफ्रियो) का सामना कर रहा है। विल्सन फिस्क ने न्यूयॉर्क में मार्शल लॉ और एक एंटी-विजिलेंट टास्क फोर्स लागू कर दिया है।

 

5. समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन

 

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 26 मार्च

हेली ज़ेड. बोस्टन द्वारा बनाई गई यह एक अमेरिकी हॉरर मिनी-सीरीज है। इसकी कहानी राहेल और उसके मंगेतर निकी के इर्द-गिर्द घूमती है। राहेल की सपनों जैसी शादी उस समय एक बुरे सपने में बदल जाती है, जब वह अपने मंगेतर के परिवार की हवेली में कदम रखती है। वहां क्या होता है? यह रहस्य जानने के लिए शो देखें।

 

6. मर्दानी 3

 

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 27 मार्च

OTT Release This Weekरानी मुखर्जी ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के रूप में सिनेमाघरों में धमाका करने के बाद अब ओटीटी पर छाने को तैयार हैं। यह इस फ्रैंचाइजी का अब तक का सबसे धमाकेदार भाग रहा है। इस बार वह लापता लड़कियों से जुड़े एक परेशान करने वाले मामले को सुलझाती हैं, जो धीरे-धीरे एक बहुत बड़े और ज्यादा खतरनाक नेटवर्क का खुलासा करता है।

Related Articles

Back to top button