बिजनेस

Order to open shop only till 5pm: आम आदमी को बड़ा झटका, अब इतने टाइम तक ही खुली रहेंगी सभी दुकानें, सरकार ने इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला…

Order to open shop only till 5pm मणिपुर सरकार ने मंगलवार को इंफाल घाटी के तीन जिलों में सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक निषेधाज्ञा हटा ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर के जिलाधिकारियों द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों में कहा गया है, ‘‘लोगों को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति है, बशर्ते कि ऐसी कोई गतिविधि न की जाए जिससे क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बिगड़े।’’ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अरामबाई तेंगगोल (एक संगठन) के एक नेता की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद सात जून की रात इम्फाल घाटी के पांच जिलों में निषेधाज्ञा लगा दी गयी थी। हालांकि, कानून लागू करने, आपातकालीन सेवाओं, बैंकिंग और वित्तीय संस्थानों में शामिल सरकारी एजेंसियों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।

 

बता दें कि बीतें दिनों मणिपुर में मैतेई संगठन अरम्बाई टेंगोल के नेता कानन सिंह को रविवार को CBI ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर 2023 में हिंसा भड़काने के आरोप है। इनकी गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद शनिवार देर रात मणिपुर में हिंसा भड़क गई थी। राजधानी इंफाल के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी, सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर भी जलाए। सुरक्षाबलों पर पथराव किया। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाने की भी कोशिश की। सरकार ने 7 जून की रात 11:45 बजे से पांच दिनों के लिए 5 जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस सस्पेंड कर दी गई थी।

 

फरवरी से राष्ट्रपति शासन, नई सरकार 15 जून तक बनने की संभावना

Order to open shop only till 5pmमणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन है, लेकिन मौजूदा विधानसभा भंग नहीं हुई है। सिर्फ निलंबित है। हालांकि, 30 अप्रैल को 21 विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर राज्य में तत्काल लोकप्रिय सरकार बनाने की मांग की थी। पत्र पर भाजपा के 14 विधायकों ने साइन किए हैं। इसके बाद इंफाल राजभवन में 28 मई को NDA के 10 विधायकों ने राज्यपाल अजय भल्ला से मुलाकात की थी। इनमें से एक विधायक ने भास्कर को बताया था, ‘नई सरकार के ढांचे पर चर्चा हुई है। उम्मीद है कि 15 जून तक एक सरकार बन जाएगी।’

Related Articles

Back to top button