टेक्नोलोजी

Oppo Reno: 6500mAh की दमदार बैटरी के साथ Oppo ने लॉन्च किया Oppo Reno 15C, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo Reno सीरीज में कंपनी ने एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। चीनी कंपनी का यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 6,500mAh की तगड़ी बैटरी मिलती है। इस तगड़े फोन को कंपनी ने घरेलू मार्केट यानी चीन में पेश किया है। जल्द ही, इसे ग्लोबली पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Reno 15C के नाम से पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन iPhone 16 Pro की तरह है। आइए, जानते हैं ओप्पो के इस बजट फोन की कीमत और मिलने वाले फीचर्स के बारे में…

 

Oppo Reno 15C की कीमत

चीन में इस फोन को CNY 2899 यानी लगभग 37,000 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 3199 यानी लगभग 41,000 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- Aurora Blue, College Blue और Starlight Blue में खरीदा जा सकता है।

 

Read more Raigarh News: जिले में 19,436 किसानों ने बेचा धान, 10 लाख क्विंटल से अधिक खरीदी

 

Oppo Reno 15C के फीचर्स

ओप्पो का यह फोन 6.59 इंच के FHD+ रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। ओप्पो के इस पोन में पंच-होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स और टच सैम्पलिंग रेट 240Hz है। इस फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Oppo Reno 15Cफीचर्स
डिस्प्ले6.59 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
स्टोरेज12GB, 512GB
बैटरी6500mAh, 80W
कैमरा50MP + 50MP + 8MP, 50MP
OSAndroid 16, ColorOS 16

 

 

 

Oppo RenoOppo Reno 15c में 6500mAh की बैटरी दी गई है और इसमें 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में गिरने या फिर धूल में खराब नहीं होगा। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth 5.5, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button