10 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

10 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH NEWS: माननीय कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी के निर्देशन में वित्तीय वर्ष 2021-22 के आखिरी दिन कल दिनांक 31.3.22 को मुखबिर की सूचना पर घरघोड़ा थाना अंतर्गत अजितगढ़ निवासी रामकुमार के कब्जे से 10.5 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख)34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी सिपाही रघुनाथ पैकरा पैतृश मिंज एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कैसर दिलीप टण्डन एवं महिला सैनिक उर्सला एक्का सरोज कवर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button