Om Power Transmission IPO: 9 अप्रैल को खुलेगा ₹150 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड और लॉट साइज सहित जानें पूरी डिटेल – RGH NEWS
बिजनेस

Om Power Transmission IPO: 9 अप्रैल को खुलेगा ₹150 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड और लॉट साइज सहित जानें पूरी डिटेल

Om Power Transmission IPO अहमदाबाद स्थित पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन (Om Power Transmission) शेयर बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। ओम पावर ट्रासमिशन इस आईपीओ के जरिए बाजार से 150 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह आईपीओ 9 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहा है। निवेशकों के पास इसमें पैसा लगाने के लिए सोमवार, 13 अप्रैल तक का समय होगा। इससे ठीक पहले, यानी 8 अप्रैल को कंपनी एंकर निवेशकों के लिए विंडो खोलेगी।

 

 

कम से कम इतने रुपये करने होंगे निवेश

कंपनी ने इस इश्यू के लिए 166 रुपये से 175 रुपये प्रति शेयर के बीच प्राइस बैंड सेट किया है। इसका मतलब है कि निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा, जिसमें 85 शेयर शामिल हैं। अगर आप अपर प्राइस बैंड 175 रुपये पर दांव लगाते हैं, तो आपको न्यूनतम 14,875 रुपये का निवेश करना पड़ेगा।

 

यह भी पढ़ें | Raigarh News : कोतरारोड पुलिस की त्वरित कार्रवाई — महिला से दुष्कर्म के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कहां होगा पैसों का इस्तेमाल?

ओम पावर ट्रांसमिशन कुल 85.75 लाख शेयर बाजार में उतार रही है। इसमें से 75.75 लाख शेयर नए जारी किए जा रहे हैं, जबकि 10 लाख शेयर कंपनी के प्रमोटरों की तरफ से बेचे जा रहे हैं। कंपनी ने साफ किया है कि IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से नई मशीनरी और उपकरणों की खरीद के लिए किया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी कुछ पुराने कर्ज चुकाना चाहती है। वहीं, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों कोपूरा करने के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

क्या है आईपीओ का स्ट्रक्चर?

Om Power Transmission IPOओम पावर ट्रांसमिशन ने अलग-अलग कैटेगरी के निवेशकों के लिए कोटा निर्धारित किया है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए अधिकतम 50% हिस्सा आरक्षित है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए कम से कम 15% और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35% हिस्सा रिजर्व किया गया है। आईपीओ सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट होगा। वहीं, जिन निवेशकों को शेयर नहीं अलॉट होंगे, उन्हें 16 अप्रैल से रिफंड मिलना शुरू हो जाएगा। इसी दिन सफल निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसके बाद 17 अप्रैल को शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

Related Articles

Back to top button