Ollie Pope record: ओली पोप ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन..
Ollie Pope record: Ollie Pope increased the tension of Team India..

Ollie Pope record: ओली पोप (Ollie Pope) ने टेस्ट मैच (IND vs ENG 1st Test) के चौथे दिन जैसे ही 150 रन पूरे किए वैसे ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ओली पोप इंग्लैंड की ओर से ऐसे चौथे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है. ऐसा कर ओली पोप ने माइक गैटिंग, टॉम ग्रेवेनी , केन बैरिंगटन की बराबरी करने में सफल रहे हैं. केन बैरिंगटन ने ऐसा कारनामा भारत में भारत के खिलाफ दो बार किया है. बता दें कि माइक गैटिंग ने साल 1985 में चेन्नई टेस्ट मैच में 207 रनों की पारी खेली थी. वहीं, टॉम ग्रेवेनी ने साल 1951 में ब्रेबॉर्न में 175 रन बनाए थे. इसके अलावा केन बैरिंगटन ने साल 1961 में कानपुर में 172 रन और ब्रेबॉर्न में नाबाद 151 रन की पारी खेली थी. वहीं, अब हैदराबाद में ओली पोप ने 150 रनों से ज्यादा रनों की पारी खेलकर इतिहास को दोहरा दिया है.
ओली पोप भारत के खिलाफ टेस्ट में इंग्लैंड के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 150+ स्कोर बनाने वाले चौथे बल्लेबाज
माइक गैटिंग – 207, चेन्नई 1985
टॉम ग्रेवेनी – 175, ब्रेबॉर्न 1951
केन बैरिंगटन – 172, कानपुर 1961
केन बैरिंगटन – 151*, ब्रेबॉर्न 1961
ओली पोप – 150*
बता दें कि पोप का टेस्ट में यह पांचवां शतक है. पोप ने जिस अंदाज में विषम परिस्थिति में बल्लेबाजी की उसने फैन्स ही नहीं बल्कि पूर्व दिग्गजों का दिल भी जीत लिया. पोप के अलावा कोई भी दूसरा इंग्लिश बल्लेबाज उस तरह की बल्लेबाजी नहीं कर सका. हालांकि फोक्स ने 34 रन बनाकर इंग्लैंड की पारी को संभालने का काम किया था.
Read more: World Richest Person: यह व्यक्ति बने दुनिया के नंबर वन रईस,एलन मस्क को भी पीछे छोड़ा..
भारत ने बनाए 436 रन
Ollie Pope record : पहली पारी में भारत ने 436 रन बनाए थे, पहली पारी के आधार पर भारत के पास 190 रनों की लीड थी. ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम को भारतीय गेंदबाज जल्द आउट कर देंगे लेकिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में ओली पोप दीवार बन गए और इंग्लैंड को टेस्ट मैच में वापसी करा दिया.


