देश

Old Pension Scheme: ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन

 Old Pension Scheme: एनपीएस यानी न्यू पेंशन स्कीम के विरोध और ओपीएस ओल्ड पेंशन स्कीम के बहाली की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। केंद्र सरकार के अधीन आने वाले कर्मचारी नए पेंशन स्कीम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के कर्मचारियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। रेलवे श्रमिक यूनियन के बैनर तले यहां कर्मचारी डीआरएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन कर ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की मांग कर रहे हैं।

read more: CG NEWS: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय परिवार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में हो रहे हैं शामिल

Old Pension Scheme: वहीं इसके साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, पुरानी पेंशन स्कीम के अंदर जब कर्मचारी रिटायर होता है तो उसकी बेसिक सैलरी का आधा प्लस डीए मिलता है। लेकिन नई पेंशन स्कीम में कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। दो तीन हजार रुपए के पेंशन के साथ कर्मचारियों का हित इससे प्रभावित हो रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के हित में ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करना जरूरी है।

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button