देश

Odisha : रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन छत गिरने से मचा हड़कंप, कई ट्रेनें प्रभावित

Odisha ओड़िशा के कटक रेलवे स्टेशन की छत गिरने से ट्रेन सेवाएं रोकी गईं हैं। फिलहाल, वहां पर राहत का काम चल रहा है। इस हादसे पर कटक DCP ऋषिकेष डी. खिलारी ने बताया कि यहां हमारे कटक रेलवे स्टेशन पर जो काम चल रहा था, वहां पुराने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में किसी कारण से एक पुरानी दीवार गिर गई। इसमें पुराने प्लेटफॉर्म को कवर करने वाला ढांचा गिर गया। अभी RPF, GRP, पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड तुरंत बचाव कार्य के लिए आ गई।

 

घटना में कोई जन हानि नहीं हुई

इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई। फिलहाल, बचाव कार्य अभी भी जारी है और मेडिकल टीम तैनात हैं। स्थिति सामान्य है और रेलवे प्राधिकरण ने इस लाइन को बंद करके वैकल्पिक व्यवस्था की है।

 

 

Read more Cg News Raipur: जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों की गति तेज करने के दिए निर्देश

 

कब हुआ हादसा

Odisha के अनुसार, यह घटना लगभग 4 बजे करीब हुई थी, जब स्टेशन रिडेवलपमेंट वर्क के दौरान अचानक एक पुरानी दीवार और छत अंडर कंस्ट्रक्शन का कुछ भाग भरभराकर गिर गया। इस घटना के बाद ट्रेन सेवा पर भी असर पड़ा है। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button