NTPC में 120 पदों पर भर्ती, तुरंत करें आवेदन…

NTPC Recruitment 2023: एनटीपीसी (NTPC) में नौकरी करने का शानदार मौका है. कुछ समय पहले एनटीपीसी लिमिटेड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके मुताबिक यहां कुल 24 पदों पर भर्तियां होने जा रही है. इस भर्ती के कैंडिडेट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और अब फॉर्म भरने की आखिरी डेट भी नजदीक ही है. एनटीपीसी लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव पदों को भरने के लिए ये भर्ती निकाली है. ऐसे में योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए फौरन आवेदन फॉर्म भर दें.
वैकेंसी डिटेल
एनटीपीसी के जरिए एनटीपीसी में विभिन्न पद रिक्त हैं, इस भर्ती के जरिए कुल 24 एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
ये होनी चाहिए योग्यता
एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल में इंजीनियरिंग डिग्री और संबंधित क्षेत्रों में वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है.
इतनी रखी है आयु सीमा
एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जबकि, रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई है.
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 300 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.
ऐसे होगा सिलेक्शन
इन पदों पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कुछ चरणों के आधआर पर किया जाएगा. इसमें ऑनलाइन स्क्रीनिंग/शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया/इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. ऑनलाइन टेस्ट के लिए 85 फीसदी और इंटरव्यू के लिए 15 फीसदी वेटेज दिया जाएगा.
Also read Rashifal 17 May: इन 5 राशियों पर आज बरसेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद, पढ़ें अपना राशिफल…
NTPC Recruitment 2023:इतनी मिलेगी सैलरी
इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 1,00,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.



