NTA UGC NET Exam: 15 जनवरी 2025 को होने वाली ‘UGC NET’ एग्जाम रद्द, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला??

NTA UGC NET Exam जनवरी 2025 में हो रही यूजीसी नेट परीक्षा की एक तारीख बदल दी गई है। एनटीए ने यूजीसी नेट एग्जाम पोस्टपोन करने के संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ताजा अपडेट दिया है। इसमें बताया गया है कि 15 जनवरी 2025 को होने वाली यूजीसी नेट की परीक्षा अब नई डेट में ली जाएगी।
परीक्षा दिसंबर 2024 साइकिल के लिए आयोजित की जा रही है। 3 जनवरी 2025 से परीक्षाएं ली जा रही हैं, जिन्हें 16 जनवरी तक संचालित होना है।
Read more Retail Inflation In India: आम आदमी को बड़ी राहत, खुदरा महंगाई 4 महीने के सबसे निचले स्तर पर आई..
15 जनवरी की यूजीसी नेट परीक्षा कब होगी?
NTA UGC NET Examजाहिर है कि 15 जनवरी की नेट परीक्षा अब किसी और तारीख में ली जाएगी। ये डेट कौन सी होगी, इस बारे में फिलाहल एनटीए ने जानकारी नहीं दी है। बस इतना बताया है कि यूजीसी नेट परीक्षा की नई डेट बाद में घोषित की जाएगी। इसकी घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर ही की जाएगी। इसके लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड भी अलग से जारी किया जाएगा।
डाउनलोड करें- UGC NET Exam 2025 Postponed Notice PDF



