देश

Notebandi: स्टेट बैंक के गर्वनर ने दी अहम जानकारी, कहा- बदले जाएंगे ये नोट

Notebandi महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार एक बार फिर बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सरकार फिर से नोटबंदी करने वाली है। बताया जा रहा है कि देश में भारी मात्रा में नकली करेंसी चल रही है जिसके चलते ऐसा फैसला लिया जा रहा है। वहीं करेंसी की कमी को देखते हुए भी ऐसा फैसला लिया गया है। स्टेट बैंक के गर्वनर ने एडवांस्ड तकनीक से लैस नए नोट पेश करने की घोषणा की है।

मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के गवर्नर जमील अहमद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नोटों को धीरे-धीरे करके बदलाव किया जाएगा। ऐसा करने से आम जनता को परेशान का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नकली नोटों की समस्या को देखते हुए नई तकनीक वाले नोट बनाने का फैसला लिया गया है।

Read more: Saket Court Suicide: कोर्ट में वकील ने की ख़ुदकुशी.. इमारत से लगा दी छलांग

हालांकि, कुछ वित्तीय विशेषज्ञों इस बात पर आश्चर्य जताया और सवाल किया कि क्या इसके साथ ही नकली नोट की समस्या और काले धन बाजार से निपटने के लिए 5,000 रुपए या उच्च मूल्य वर्ग के नोटों की नोटबंदी भी की जा सकती है। पाकिस्तान के वित्तीय विशेषज्ञों के मुताबिक, नकदी की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काले धन के अवैध इस्तेमाल से काफी प्रभावित है, जो उच्च मूल्यवर्ग के नोट के प्रचलन के कारण आसान है।

Notebandi गौरतलब है कि पाकिस्तान लंबे समय से आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान ने एक बार फिर चीन से कर्ज लिया है। वहीं, दूसरी ओर खबर ये भी है आज रात पेट्रोल-डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। ज्ञात हो कि आगामी दिनों में आम चुनाव है और ऐसे में नोटबंदी जैसे बड़ी फैसले लेना सरकार के लिए जोखिम से भरा साबित हो सकता है।

 

 

Related Articles

Back to top button