मौसम अपडेट

North-East Weather Update: पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 19 की मौत; 12 हजार से अधिक लोग हुए प्रभावित

North-East Weather Update:    हमारा भारत देश जहाँ एक तरफ इस वक्त गर्मी की मार झेल रहा है वहां दूसरी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुयी है। जिसमें कि मिजोरम, असम और मणिपुर से लेकर त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश तक चारों ओर बारिश ने कहर बरपा रखी है। ऐसे स्तिथि में बारिश कहीं लैंड स्लाइड लेकर आई, तो कहीं फ्लैश फ्लड का कारण बनी।

Read More: Chhattisgarh Latest News: बड़ा हादसा टला, डोंगरगढ़ में रोपवे ट्रॉली एक बार फिर हुई डिरेल, पिछले डेढ़ महीने में दूसरी घटना…

अब तक पूर्वोत्तर में 12 हजार से अधिक लोग हुए प्रभावित 

बारिश के कारण लैंड स्लाइड से  कि इन घटनाओं में 19 लोगों की मौत की खबर है। पूर्वोत्तर में 12 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और दर्जनों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। आगामी दिनों में भी प्रकृति का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भयंकर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मिजोरम और असम में बारिश का कहर

पूर्वोत्तर के राज्यों में कई घर बारिश में तबाह हो गए हैं, सड़कें बह गई हैं और हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। प्रशासन बचाव अभियान में जुटा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से उसमें बाधा उत्पन्न हो रही है। दक्षिणी मिजोरम के लॉन्ग्टलाई शहर में लैंड स्लाइडिंग की वजह से 8 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Weather Update Today: गरज-बरस के साथ होंगी मूसलाधार बारिश,जाने आपके शहर मौसम

मिजोरम में एक व्यक्ति के मौत की भी खबर है। वहीं असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में बीते 3 दिन से हो रही बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई। गुवाहाटी और सिलचर समेत कई शहरों में हजारों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। लखीमपुर में बांध टूटने की वजह से एक बड़ा इलाका पानी में समा गया।

देश के इन राज्यों में भयंकर मचाई तबाही..!!

  • अरुणाचल प्रदेश में भी भूस्खलन से 9 लोगों की जान चली गई है। राज्य के कई हिस्से बाढ़ का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि एनएच 13 पर अचानक हुए भूस्खलन से एक वाहन बह गया और उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने लोगों से रात में यात्रा न करने का आग्रह किया है।

 

  • त्रिपुरा में भी भारी बारिश और आंधी के चलते कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोग राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हैं। अगरतला में हावड़ा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। त्रिपुरा में एक व्यक्ति के डूबने की खबर है। कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। आपदा नियंत्रण की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

 

  • मणिपुर में भी नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं। इंफाल पूर्वी में कई इलाके बाढ़ के पानी में डूब गए। शुक्रवार को अकेले इंफाल पश्चिम जिले में 197.8 मिमी की रिकॉर्ड बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों के कई हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई। पूर्वोत्तर के लिए अभी बारिश का रेड अलर्ट जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button