देश

Nigeria Blast: नमाज के दौरान मस्जिद में हुआ जबरदस्त विस्फोट, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

 Nigeria Blast नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम मगरीब की नमाज के दौरान एक मस्जिद में भीषण बम विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में कम से कम साथ लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

 

आत्मघाती होने की आशंका

बोर्नो राज्य पुलिस कमांड के प्रवक्ता नाहूम दासो ने बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच से यह आत्मघाती बम विस्फोट प्रतीत होता है, क्योंकि घटनास्थल से संदिग्ध आत्मघाती जैकेट के टुकड़े बरामद हुए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी लिए गए हैं। घटना के सटीक कारण और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। विस्फोट मैदुगुरी के गाम्बोरू मार्केट क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में हुआ, जहां नमाज के लिए काफी संख्या में लोग जमा थे।

 

Read more CG Dhan Kharidi Limit: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी

 

किसने किया हमला

 Nigeria Blastअभी तक मस्जिद पर हुए इस विस्फोट की किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन क्षेत्र में सक्रिय चरमपंथी संगठन बोको हराम और उसके विभाजित गुट इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) पहले भी इस तरह के हमलों को अंजाम देते रहे हैं। मैदुगुरी कई वर्षों से इन समूहों की हिंसा का केंद्र रहा है, हालांकि शहर में हाल के वर्षों में बड़े हमले कम हुए थे।घायलों को बोर्नो स्टेट स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया है और माध्यमिक विस्फोटकों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button