NIA: छत्तीसगढ़ में एनआईए का बड़ा एक्शन,11 स्थानों पर की छापेमारी..

NIA नक्सल मामले में की जांच के लिए एनआईए छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर छापेमारी की। जिस दौरान जिले में संदिग्धों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के घरों और अन्य जगहों की गहन तलाशी में कई मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए।
छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिले में NIA की टीम ने 11 अलग-अलग लोगों के घरों में रेड की कार्रवाई की है। ये सभी एक साल पहले पोलिंग पार्टी पर हमला करने की घटना के संदिग्ध हैं। इनके घरों से NIA ने करीब डेढ़ लाख रुपए कैश समेत IED, नक्सल साहित्य, मोबाइल फोन समेत अन्य डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं।
दरअसल, 27 दिसंबर को NIA ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें बताया था कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद और धमतरी जिले के अंदरूनी और नक्सल प्रभावित इलाके सेमरा, मैनपुर, केराबहरा, घोरागांव समेत कुल 11 संदिग्ध लोगों के अलग-अलग ठिकाने पर रेड की कार्रवाई की गई।
जांच में पता चला कि, IED ब्लास्ट के पीछे नक्सलियों के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ था। साल 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान के बाद बड़ेगोबरा में पोलिंग पार्टी पर ब्लास्ट कर हमला किया था, जिसमें ITBP का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था।
11 संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी
एनआईए ने 11 संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। गरियाबंद और धमतरी जिले के जिन ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की है, उनमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र रावन डिग्गी, सेमरा, मैनपुर, घोरागांव, केराबाहरा और गरियाबंद शामिल हैं।
NIAइन इलाकों में 11 संदिग्धों के कई ठिकानों पर तलाशी ली गई। जांच के आधार पर, एनआईए टीम का मानना है कि संदिग्ध लोग प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकवादी संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के समर्थक और ओवर ग्राउंड वर्कर थे।



