New Rules from 1st November: कल से आधार कार्ड से लेकर GST तक बदल जाएंगे 5 बड़े नियम, देखें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?

New Rules from 1st November: नवंबर 2025 से बैंक नॉमिनेशन नियम बदल जाएंगे। इसके अलावा आधार अपडेट में राहत मिलेगी, पेंशनर्स को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा, GST स्लैब बदलाव लागू होंगे। चलिए जानें ये सारे बदलाव कौन-कौन से हैं।
नवंबर से बदलेंगे पैसों से जुड़े कई नियम
कल से नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा और इसी के साथ कई ऐसे बदलाव आने वाले हैं जो आपकी जेब, बैंकिंग, कार्ड यूसेज और सरकारी डॉक्यूमेंट अपडेट से जुड़े हैं। सरल भाषा में कहें तो नवंबर से कुछ चीजें महंगी होंगी, कुछ प्रोसेसे आसान होंगी और कुछ काम समय पर ना करने पर दिक्कत भी हो सकती है। इसलिए इन बदलावों को पहले से समझकर अपनी प्लानिंग कर लें।
बैंक अकाउंट में अब ज्यादा नॉमिनिज का ऑप्शन
1 नवंबर से बैंकिंग कानून में बदलाव लागू होंगे। अब बैंक अकाउंट होल्डर एक साथ चार नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे और हर नॉमिनी का शेयर/प्रतिशत भी तय कर सकेंगे। इसके अलावा सक्सेसिव नॉमिनी का ऑप्शन भी मिलेगा, यानी पहले वाले नॉमिनी की मृत्यु के बाद अगला नॉमिनी ऑटो-मैटिकली एक्टिव हो जाएगा।
RBI ने बैंकों को कहा है कि वे हर ग्राहक को नॉमिनेशन की सुविधा के बारे में साफ जानकारी दें। अगर कोई नॉमिनी नहीं जोड़ना चाहता तो भी बैंक अकाउंट खोलने की इजाजत है, कोई रोकटोक नहीं होगी। ध्यान रखें, अगर किसी नॉमिनी की मृत्यु हो जाती है तो उसका हिस्सा कैंसिल माना जाएगा।
GST में बड़ा बदलाव
1 नवंबर से GST की 4-स्लैब सिस्टम खत्म होकर 2 स्लैब + स्पेशल रेट लागू होगा। 12% और 28% वाली स्लैब हटेगी और लक्ज़री/सिन गुड्स पर 40% टैक्स वाला अतिरिक्त स्लैब लागू होगा।
SBI कार्ड से पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज
1 नवंबर से SBI कार्ड यूजर्स को एजुकेशन पेमेंट्स पर 1% चार्ज देना होगा, अगर भुगतान मोबीक्विक या CRED जैसी थर्ड-पार्टी ऐप से किया गया। वॉलेट में ₹1000 से अधिक लोड करने पर भी 1% चार्ज लगेगा।
आधार अपडेट
UIDAI ने बच्चों की मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) पर लगने वाला ₹125 चार्ज माफ कर दिया है। ये छूट अक्टूबर से लागू हुई है और एक साल तक मिलेगी। बड़ों के लिए नाम/पता/मोबाइल/जन्मतिथि अपडेट करने का चार्ज ₹75 और बायोमेट्रिक बदलाव (फिंगरप्रिंट-iris) का चार्ज ₹125 रहेगा। अब आप एड्रेस, जन्मतिथि, नाम और मोबाइल ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं और इसके लिए डॉक्यूमेंट अपलोड भी जरूरी नहीं है।
पेंशन वालों के लिए जरूरी रिमाइंडर
सेंट्रल और स्टेट गवर्मेंट पेंशनर्स को नवंबर के अंत तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा, नहीं तो पेंशन रुकी भी रह सकती है। जो कर्मचारी NPS से UPS स्कीम में शिफ्ट होना चाहते हैं, उन्हें भी ऐसा नवंबर तक करना होगा।
PNB लॉकर चार्जेज में बदलाव
New Rules from 1st Novemberपंजाब नेशनल बैंक अपने लॉकर चार्जेज घटाने वाला है। साइज और कैटेगरी के हिसाब से नई दरें नवंबर में वेबसाइट पर आएंगी और नोटिफिकेशन के 30 दिन बाद लागू होंगी।



