New Rules April 1 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, ATM और बैंकिंग नियमों से लेकर LPG कीमतों में बदलाव से आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर – RGH NEWS
बिजनेस

New Rules April 1 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम, ATM और बैंकिंग नियमों से लेकर LPG कीमतों में बदलाव से आम नागरिकों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rules April 1 2026: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से देशभर में कई अहम नियम लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर सैलरी, टैक्स (Tax), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) और रोजमर्रा के खर्च पर देखने को मिलेगा।

 

 

  • पैन कार्ड से जुड़े नियम होंगे सख्त

अब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार पर्याप्त माना जाता था, लेकिन 1 अप्रैल 2026 से यह सुविधा खत्म हो जाएगी। नए नियमों के तहत पैन बनवाने या उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देना अनिवार्य होगा। इससे पैन सिस्टम पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।

 

डिजिटल पेमेंट में बढ़ेगी सुरक्षा

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाने के लिए आरबीआई ने नए सुरक्षा नियम लागू किए हैं। अब सिर्फ ओटीपी से भुगतान नहीं हो सकेगा, बल्कि हर ट्रांजेक्शन के लिए दो स्तर की सुरक्षा जैसे पिन (PIN), बायोमेट्रिक (Biometric) या डिवाइस वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इसका उद्देश्य सिम स्वैप, फिशिंग और हैकिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है। नए नियमों के अनुसार यदि बैंक की लापरवाही से फ्रॉड होता है तो ग्राहक को पूरा पैसा वापस मिलेगा। घरेलू डिजिटल पेमेंट पर यह नियम 1 अप्रैल से लागू होंगे, जबकि विदेशी पेमेंट पर 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे।

 

HRA नियमों में बढ़ी सख्ती

सैलरीड कर्मचारियों के लिए हाउस रेंट अलाउंस (HRA) से जुड़े नियम भी सख्त किए गए हैं। अब अगर कोई व्यक्ति सालाना 1 लाख रुपये से ज्यादा किराया देता है तो उसे मकान मालिक का पैन नंबर देना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि मकान मालिक परिवार का सदस्य है या नहीं। यह जानकारी नए फॉर्म 124 में देनी होगी, जिससे फर्जी क्लेम पर रोक लगाई जा सके।

 

 

सैलरी स्ट्रक्चर और नए टैक्स कानून का असर

1 अप्रैल से नया आयकर अधिनियम 2025 लागू होने की संभावना है, जो 1961 के पुराने कानून की जगह लेगा। इसके साथ ही लेबर कोड (Labour Code) के तहत अब बेसिक सैलरी (Basic Salary) को कुल सीटीसी (CTC) का कम से कम 50 प्रतिशत रखना जरूरी होगा। इससे पीएफ (PF) और ग्रेच्युटी (Gratuity) बढ़ेगी, लेकिन हाथ में मिलने वाली सैलरी कम हो सकती है। पुराने टैक्स सिस्टम में HRA छूट कम होने से टैक्स बढ़ सकता है, जबकि नए टैक्स रिजीम में 12.75 लाख तक की आय पर राहत मिलती रहेगी।

 

क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर बढ़ेगी निगरानी

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) इस्तेमाल करने वालों के लिए भी नए नियम लागू होंगे। अब बड़े ट्रांजेक्शन की जानकारी इनकम टैक्स विभाग तक जाएगी। अगर कोई व्यक्ति साल में 10 लाख रुपये से ज्यादा का डिजिटल कार्ड पेमेंट करता है या 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश पेमेंट करता है, तो उसकी जानकारी रिपोर्ट की जाएगी। इसके अलावा अब टैक्स भुगतान के लिए भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा, हालांकि इस पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है।

 

ये भी पढ़ें – Silver Rate Today: एक ही दिन में 10,000 रुपये सस्ता हुआ चांदी, जानें 1 किलो का आपके शहर में कितना है रेट?

 

 

ATM और बैंकिंग नियमों में बदलाव

एटीएम से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब यूपीआई के जरिए निकाला गया कैश भी फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट में गिना जाएगा। लिमिट पार होने पर हर ट्रांजेक्शन पर करीब 23 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं कुछ बैंकों ने डेली कैश निकासी की सीमा भी बढ़ा दी है और क्यूआर कोड के जरिए कैश निकालने की सुविधा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

एलपीजी कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की तरह 1 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के उतार-चढ़ाव के आधार पर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम तय किए जाएंगे। ऐसे में लोगों को कीमतों में बदलाव का असर झेलना पड़ सकता है।

 

 

ई20 पेट्रोल होगा अनिवार्य

New Rules April 1 2026सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से सभी पेट्रोल पंपों पर ई20 पेट्रोल (E20 Petrol) बेचना अनिवार्य कर दिया है। इसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल (Ethanol) मिलाया जाएगा, जो गन्ना और मक्का से तैयार होता है और यह पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में कम प्रदूषण करता है। फिलहाल देश में 10 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण लागू है, जिसे अब बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे माइलेज में 3 से 7 प्रतिशत तक कमी आ सकती है, लेकिन इंजन पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Related Articles

Back to top button