New PAN Card Rules: PAN Card के नए नियम लागू, जानिए इसके के बारे में आपको पता होना चाहिए

New PAN Card Rules अगर आप PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल से जुड़े नए नियमों को जानना जरूरी है. अब PAN से जुड़े आवेदन और इस्तेमाल दोनों में बड़े बदलाव किए गए हैं, ताकि प्रक्रिया ज्यादा साफ और मजबूत हो सके.
PAN बनवाने के नियमों में बदलाव
अब PAN कार्ड के लिए अप्लाई करते समय सिर्फ Aadhaar कार्ड से काम नहीं चलेगा. पहले जहां Aadhaar ही काफी था, अब इसके साथ आपको उम्र और पहचान से जुड़े अतिरिक्त डॉक्यूमेंट भी देने होंगे, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, वोटर ID, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी हलफनामा.
ये भी पढ़ेंOnePlus: OnePlus ने दिया बड़ा झटका, आज से महंगा हुआ ये फोन, जानें कितनी बढ़ी कीमत
एक और बड़ा बदलाव यह है कि अब PAN कार्ड पर आपका नाम बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा Aadhaar कार्ड में है. यानी दोनों में कोई अंतर नहीं होना चाहिए. इसके अलावा, सरकार जल्द ही नए PAN आवेदन फॉर्म भी जारी करेगी.
आप नया PAN बनवाने या डिटेल अपडेट करने के लिए प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज़, यूटीआई इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी एंड सर्विसेज़ लिमिटेड और आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
PAN के इस्तेमाल से जुड़े नए नियम
अब फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में PAN का इस्तेमाल भी बदल गया है. बैंक में अगर सालभर में 10 लाख रुपये या उससे ज्यादा जमा या निकासी होती है, तो PAN देना जरूरी होगा. पहले यह नियम एक दिन में 50,000 रुपये जमा पर लागू होता था. गाड़ी खरीदने पर PAN तभी देना होगा जब कीमत 5 लाख रुपये से ज्यादा हो.
New PAN Card Rulesइंश्योरेंस में अब शुरुआत से ही PAN देना जरूरी होगा, चाहे प्रीमियम कितना भी हो. प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में PAN की जरूरत अब 20 लाख रुपये से ऊपर के सौदों पर होगी (पहले 10 लाख था). होटल, रेस्टोरेंट या इवेंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा कैश बिल पर PAN देना होगा (पहले लिमिट 50,000 थी). कुल मिलाकर, ये नए नियम PAN के इस्तेमाल को ज्यादा स्पष्ट और आसान बनाने के साथ-साथ बड़े ट्रांजैक्शन पर नजर रखने के लिए लाए गए हैं.



