NEET Exam Cancelled: NEET परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया बड़ा फैसला – RGH NEWS
शिक्षा

NEET Exam Cancelled: NEET परीक्षा रद्द, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया बड़ा फैसला

NEET Exam Cancelled परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। NEET UG परीक्षा 2026 रद्द कर दी गई है। पेपर लीक के बाद NTA ने ये बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। बता दें कि ये परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी और इसमें 22 लाख बच्चे बैठे थे। यानी अब 22 लाख बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।

 

Read more Raigarh News : सड़क दुर्घटना मामलों में अब लापरवाही की धारा नहीं, ऐसे मामलों में सीधे गंभीर धाराओं में होगी कार्रवाई

 

नई परीक्षा तारीखों और एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द मिलेगी

NTA के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ मामलों और जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्टों के बाद यह पाया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। नई परीक्षा तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।

 

CBI को सौंपा गया केस 

इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने व्यापक जांच के लिए केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देगा और सभी जरूरी दस्तावेज व रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा।

 

 

 

एजेंसी ने माना कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और उनके परिवारों को परेशानी होगी, लेकिन यह फैसला छात्रों के हित और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी था।

 

मई 2026 के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन, डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य होंगे

NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि मई 2026 सत्र के लिए किया गया रजिस्ट्रेशन, उम्मीदवारों का डेटा और चुने गए परीक्षा केंद्र दोबारा होने वाली परीक्षा में मान्य रहेंगे। छात्रों को नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले से जमा की गई परीक्षा फीस वापस की जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल NTA के आधिकारिक चैनलों पर जारी जानकारी पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों से बचें।

 

जयपुर से मनीष नाम के युवक को हिरासत में लिया गया

NEET Exam Cancelledजयपुर से सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीट पेपर लीक मामले में SOG ने जयपुर से मनीष यादव और राकेश मंडावरिया नाम के युवकों को हिरासत में लिया गया है। इसमें मनीष यादव मास्टरमाइंड बताया जा रहा है और राकेश ने पेपर डिस्ट्रीब्यूट किया। पेपर, जयपुर के प्रिंटिंग प्रेस में छपने आया था। वहीं से पेपर लीक होने की बात सामने आ रही है।

 

Related Articles

Back to top button