Neeraj Chopra In Indian Army: नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना का मिला बड़ा सम्मान, आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मिली जिम्मेदारी..

Neeraj Chopra In Indian Army ओलंपिक पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को मंगलवार को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई है। भारत सरकार के अधिकृत कानून दस्तावेज द गजट ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह नियुक्ति प्रभावी हो चुकी है।
नायब सूबेदार के रूप में हुए थे भर्ती
सैन्य मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव मेजर जनरल जीएस चौधरी ने जारी अपने बयान में कहा है कि एथलीट नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गई है। इससे पहले नीरज चोपड़ा को 26 अगस्त 2026 को भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती किया गया था।
2018 में मिला अर्जुन पुरस्कार
ओलंपिक पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को सराहनीय सेवा के लिए 2018 में अर्जुन पुरस्कार और 2021 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। इसके बाद नीरज को 2021 में सूबेदार के पद पर पदोन्नत भी किया गया।
2022 में भी मिला प्रमोशन
Neeraj Chopra In Indian Armyबताया जाता है कि 2022 भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च शांतिकालीन पदक, परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने के करीब दो सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया।